होली से पहले शामली के बाजारों में रौनक, मिठाई की मांग बढ़ी
शामली के झिंझाना में होली पर्व नजदीक आने से बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रंग-गुलाल, पिचकारी और सजावटी सामान की दुकानें सज गई हैं। ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, झिंझाना (शामली)। होली पर्व नजदीक आते ही कस्बे के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। व्यापारियों ने भी त्योहार को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य बाजार, चौक बाजार और आसपास की दुकानों पर रंग-गुलाल, पिचकारी, अबीर और सजावटी सामान की दुकानें सज गई हैं। ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से बाजार में चहल-पहल का माहौल है।
मिठाई की दुकानों पर खासतौर से भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानदारों ने ताजी गुझिया, लड्डू, बर्फी और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का स्टाक तैयार कर लिया है। सुबह से ही लोग अपने घरों के लिए मिठाइयां और उपहार खरीदते नजर आ रहे हैं।
कई दुकानों पर ग्राहकों की कतारें लगी रहीं। त्योहार के चलते सूखे मेवे, नमकीन और गिफ्ट पैक की मांग भी बढ़ गई है। व्यापारी वर्ग का कहना है कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में खरीदारी में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है।
बच्चों में रंग-बिरंगी पिचकारियों और नए डिजाइन के गुलाल को लेकर खास उत्साह है। उधर, कपड़ा, बर्तन और सजावटी सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। कुल मिलाकर होली को लेकर कस्बे में उत्साह का माहौल है और बाजार पूरी तरह त्योहार के रंग में रंगता दिखाई दे रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।