Trending

    Delhi-Saharanpur Highway पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

    By Abhishek Kaushik Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 03 Mar 2026 02:36 PM (IST)

    Shamli News : दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एलम कस्बे के पास भीषण सड़क हादसे में कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। कार में सवार दो लोग भी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कांधला के सरकारी अस्पताल में रोते-बिलखते स्वजन।

    संवाद सूत्र, एलम (शामली)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सोमवार रात भीषण हादसे में कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

    बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गांव असारा निवासी तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से कांधला की ओर जा रहे थे। बाइक पर 25 वर्षीय मोइन पुत्र अब्बास, 27 वर्षीय मोइन पुत्र लुकमान और साहुल सवार थे। जैसे ही उनकी बाइक एलम कस्बा स्थित श्मशान घाट के समीप पहुंची तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। उस पर सवार तीनों युवक सड़क पर काफी दूर जाकर गिरे। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को कांधला सीएचसी में भर्ती कराया।

    यह भी पढ़ें- ससुरालियों ने की युवक के साथ हैवानियत, अगवा कर बंधक बनाया; गुप्तांग में डाला पेट्रोल

    चिकित्सक ने मोइन पुत्र अब्बास और मोइन पुत्र लुकमान को मृत घोषित कर दिया। एक ही नाम के दो मित्रों की मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया।

    यह भी पढ़ें- समाज कल्याण विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 17.70 लाख रुपये हड़पे, ट्रेनिंग के नाम पर 40 दिन तक लखनऊ में रखा

    हादसे में बाइक सवार तीसरे युवक साहुल, कार में सवार प्रदीप और बालेंद्र की भी हालत गंभीर है। कांधला अस्पताल से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पुलिस ने मृतकों के स्वजन को सूचित कर दिया है।