Trending

    होटल पर इतनी सी बात पर संचालक ने लोहे की रॉड से सिपाही पर किया जानलेवा हमला

    By Abhishek Kaushik Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 28 Feb 2026 05:38 PM (IST)

    Shamli News: शामली में खाने के विवाद को लेकर एक होटल संचालक ने सिपाही नरेश कुमार पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    शामली के जिला अस्पताल में मारपीट में घायल सिपाही नरेश। जागरण

    जागरण संवाददाता, शामली। खाने के विवाद में गुरुवार रात होटल संचालक और सिपाही में विवाद हो गया था। आरोप है कि होटल संचालक ने लोहे की राड से सिपाही पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, उसके सिर में 10 टांके आए हैं। घटना के बाद से आरोपित फरार है।

    कैराना थाने में तैनात सिपाही नरेश कुमार गुरुवार रात किसी कार्य से पुलिस लाइन आए थे। पास में ही थानाभवन निवासी अमित कुमार का होटल है। सिपाही होटल पर खाना खाने गया। बताया गया कि सिपाही ने फोन कर पहले ही खाने का आर्डर दे दिया था। होटल पर पहुंचने के बाद संचालक ने कुछ समय लगने की बात कही, जिस पर दोनों में विवाद हो गया।

    यह भी पढ़ें- भट्ठे पर 40 मजदूर बंधक, न रुपये दिए गए और न राशन; बच्चों को दूध तक नहीं मिला

    आरोप है कि इस पर होटल संचालक ने सिपाही पर लोहे की राड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके सिर में 10 टांके आए हैं।

    यह भी पढ़ें- 'जमानत पर आते ही पत्नी की हत्या कर दूंगा', जेल जाते हुए प्रदीप ने दी धमकी; पत्नी के प्रेमी को उतारा था मौत के घाट

    वहीं, घटना के बाद से आरोपित अमित फरार है। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। सिपाही का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    यह भी पढ़ें- UP में अवैध शराब नष्ट करने के दौरान अचानक हुआ धमाका, चारों तरफ दिखी आग; दो पुलिसकर्मियों सहित चार झुलसे