Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शामली में स्कूली छात्रों को कलावा और तिलक न लगाने के आदेश पर अभिभावकों का हंगामा, नौकरी से निकाली गई शिक्षिका

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 10:56 PM (IST)

    शामली के अल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में योग शिक्षिका अजका को छात्रों को कलावा और तिलक न लगाने का निर्देश देने पर निष्कासित कर दिया गया। ...और पढ़ें

    जलालाबाद के अल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में विरोध जताने पहुंचे लोग

    जलालाबाद के अल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में विरोध जताने पहुंचे लोग

    HighLights

    1. शिक्षिका ने छात्रों को कलावा, तिलक न लगाने को कहा।

    2. अभिभावकों और एबीवीपी ने स्कूल में विरोध प्रदर्शन किया।

    3. शिक्षिका अजका ने आरोप स्वीकार कर निष्कासित किया गया।

    संवाद सूत्र, शामली। कस्बे के अल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में योग शिक्षिका अजका ने कुछ छात्र-छात्राओं के हाथ में बंधा कलावा उतरवाने, तिलक लगा कर स्कूल में न आने के निर्देश दिए थे। छात्र-छात्राओं के घर पर बताए जाने पर अभिभावकों ने प्रधानाचार्या व स्कूल प्रबंधन से विरोध जताया।

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संयोजक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानाचार्य के समक्ष विरोध जताया। वहीं, शिक्षिका ने आरोप स्वीकार कर लिया, जिस पर उसको प्रधानाचार्य ने स्कूल से निष्कासित कर दिया।

    दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के किनारे अल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल है। शुक्रवार सुबह अखिल भारतीय परिषद जिला संयोजक राहुल शर्मा, विशाल शर्मा, दीपक बजरंगी, सोनू कोरी, नीरज पांचाल व अभिभावक सोनू धीमान, अंकित गोयल अन्य स्कूल में पहुंचे। प्रधानाचार्य निर्मला मलिक व कॉलेज के प्राचार्य नितिन शर्मा के समक्ष रोष जताया कि योग शिक्षिका अजका छात्र-छात्राओं को तिलक न लगाने व कलावा उतार कर स्कूल में आने के लिए दबाव बना रही हैं।

    कुछ छात्र छात्राओं के हाथ में बंधा कलावा उतरवा दिया था। करीब एक घंटा बाद प्रधानाचार्या शिक्षिका अजका को बुलाने के लिए राजी हुई। प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति में प्रधानाचार्य निर्मला मलिक ने शिक्षिका का पक्ष जाना तो उसने बताया कि हाथ में कलावा बांधना हानिकारक है।

    स्कूल में तिलक न लगाकर आने के लिए निर्देशित किया था। प्रधानाचार्य ने शिक्षिका से पूछा कि स्कूल प्रबंधन या किसके आदेश पर आपने ऐसा किया था। हालांकि शिक्षिका अपने हाथ में चांदी का कड़ा जंजीर युक्त पहने हुई थी। प्रधानाचार्या ने शिक्षिका के हाथ से कड़ा उतरवाया और स्कूल से निष्कासित कर दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार जाने वाले हर शिवभक्त का पूरा ब्योरा रखेगी शामली पुलिस, संपर्क में रहेंगे बीट सिपाही