शामली में करंट लगने से युवक की मौत, ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप
बाबरी (शामली) में 19 वर्षीय युवक आशु की खेत में लोहे के खंभे में करंट उतरने से मौत हो गई। स्वजनों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डेढ़ घंट ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, बाबरी (शामली) 19 वर्षीय युवक की लोहे के खंबे में करंट उतरने के कारण मौत हो गई। स्वजन ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डेढ़ घंटे तक धरना दिया। सरकारी नौकरी और आर्थिक सहयोग की मांग की गई। करीब डेढ़ घंटे बाद 10 लाख रुपये के आर्थिक सहयोग के आश्वासन पर धरना खत्म हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
गुरुवार को बाबरी क्षेत्र के गांव कैडी निवासी 19 वर्षीय आशु पुत्र ब्रजेश शाम को अपने घर से खेत में गेहूं की कटाई करने के लिए गया था। खेत में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का लोहे का खंभा लगा हुआ है। जैसे ही आशु काम शुरू करने के लिए खंभे के पास से गुजरा, उसका शरीर अचानक खंभे से छू गया।
खंभे में पहले से ही तेज करंट उतरा हुआ था, जिसकी चपेट में आकर आशु बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग जब दौड़कर पहुंचे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और ऊर्जा निगम के अधिकारी पहुंच गए।
कर्मचारियों ने जब जांच की तो पाया कि हाइटेंशन लाइन का तार लोहे के खंभे से छू रहा था, जिस वजह से पूरे खंभे में करंट फैला हुआ था। गुस्साए स्वजन और ग्रामीणों ने शव को उठाने से मना कर दिया और हंगामा किया। स्वजन ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
आशु के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि ऊर्जा निगम की अनदेखी के कारण लड़के की जान चली गई। करीब डेढ़ घंटे बाद ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। इस मांग पर स्वजन मांगे। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।