विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर में विकास कार्यों में फर्जी भुगतान पर पूर्व प्रधान और सचिव पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Published: Sat, 19 Sep 2026 01:59 PM (IST)

सिद्धार्थनगर के खुटेहना गांव में विकास कार्यों में कथित फर्जी भुगतान के मामले में पूर्व प्रधान राजकुमार उर्फ पप्पू और ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. खुटेहना गांव में फर्जी भुगतान का मामला सामने आया।

  2. पूर्व प्रधान राजकुमार और तत्कालीन सचिव सुरेंद्र यादव पर केस।

  3. न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। मिठवल ब्लाक के खुटेहना गांव में ग्रामसभा के विकास कार्यों में कथित फर्जी भुगतान के मामले में पूर्व प्रधान राजकुमार उर्फ पप्पू और तत्कालीन सचिव सुरेंद्र यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश पर बांसी कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी अमित पांडेय ने मामले में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। बताया गया कि करीब पांच वर्ष तक प्रकरण न्यायालय में चला। फौजदारी निगरानी न्यायालय में दाखिल वाद पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

आरोप है कि ग्रामसभा में पंचायत भवन सहित कई विकास कार्यों के नाम पर फर्जी आईडी का प्रयोग कर भुगतान कराया गया। इसके अलावा नाबालिग बच्चों से काम कराने के बाद उनके नाम पर भी भुगतान किए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले में अभिलेखों में अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत की गई थी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दुकानदार को कुचला, मौके पर मौत; परिवार का हंगामा

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पूर्व प्रधान और तत्कालीन सचिव के खिलाफ जालसाजी व गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- अलकायदा लिंक: गिरफ्तार मकसूद के पिता को एटीएस ने लखनऊ बुलाया, दो और संदिग्धों की तलाश तेज