Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दो दबोचे गए

    By Abhishek sharmaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Sun, 30 Nov 2025 02:18 PM (IST)

    सोनभद्र में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक तस्कर के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा है। ...और पढ़ें

    Hero Image

    पुलिस ने रविवार की भोर में मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।

    जागरण संवाददाता, सोनभद्र। रायपुर व मांची थाना पुलिस ने रविवार की भोर में मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए करमा थाना क्षेत्र के खुटहनिया गांव निवासी जियाउल उर्फ जियाउद्दीन और घोरावल थाना क्षेत्र के सतौहा गांव निवासी रिशु यादव उर्फ विकास यादव के पास से पिकअप में लदा सात गोवंश, एक देशी तमंचा बरामद किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पैर में गोली लगने से घायल जियाउल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर ने बताया कि रविवार की भोर में करीब तीन बजे मांची और रायपुर थाना की पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने खलियारी–दरमा मार्ग पर एक संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया।

    पुलिस को देखकर वाहन सवार तेज गति से भागने लगे तथा कच्चे रास्ते में वाहन फंस जाने पर दो लोग जंगल की ओर भागे। खुद को घिरा देख एक आरोपित ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायर कर दिया। गोली प्रभारी निरीक्षक के सिर के ऊपर से निकल गई। पुलिस ने आत्मरक्षा व बदमाश को नियंत्रित करने के लिए फायरिंग की तो जियाउल उर्फ जियाउद्दीन के पैर में गोली लगी। इससे वह वहीं लड़खड़ा कर गिर गया।

    उसे गिरफ्तार कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी में भर्ती कराया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। दूसरा बदमाश रिशु यादव उर्फ विकास यादव मौके पर ही आत्मसमर्पण कर गिरफ्तार हुआ। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। सीओ ने बताया कि पूछताछ में जियाउल व रिशु यादव ने स्वीकार किया कि वे पिकअप से सात गोवंश लादकर बिहार ले जा रहे थे।

    पुलिस को अचानक सामने देखकर वे घबरा गए और भागने के प्रयास में गाड़ी मिट्टी में फंस गई, जिसके बाद दोनों जंगल की ओर भागे। जियाउल ने बताया कि साथी रिशु यादव के उकसाने पर उसने फायर किया। गोवंश उन्हें प्रमोद, शिवमंगल यादव तथा दो सगे भाई विनोद व गोरख खटिक दिये थे।

    उन्हें वे भगवान यादव निवासी निरंजनपुर थाना चैनपुर जनपद कैमूर भभुआ बिहार और विकास यादव निवासी ग्राम झरिया थाना चैनपुर के कहने पर बिहार ले जा रहे थे। वहां से पशु वध के लिए बंगाल भेजे जाते हैं। पुलिस टीम में रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राम स्वरुप वर्मा, मांची थाना प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह व अन्य शामिल रहे।