Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुल्तानपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन घायल

    Updated: Wed, 06 May 2026 04:11 PM (IST)

    सुल्तानपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवार युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से एक को लखनऊ रेफर ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सुल्तानपुर। अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में घायल दो बाइक सवारों की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि, तीन गंभीर अवस्था में हैं। उनका इलाज चल रहा है।

    जयसिंहपुर के चोरमा गांव गांव के दीपक निषाद पुत्र राम नारायण मंगलवार की रात अपनी बुआ के लड़के लवकुश पुत्र संतराम निवासी छिटेपट्टी थाना दोस्तपुर के साथ उनके घर से जा रही बारात में शामिल होने जा रहा थे।

    टांडा-बांदा राजमार्ग के महरुआ बाजार में एक वाहन को ओवरटेक करते समय उनकी टक्कर सामने से आ रही मैजिक से हो गई, जिसकी चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें एंबुलेंस की मदद से बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सक ने दीपक निषाद (21) वर्ष को मृत घोषित कर दिया, जबकि लवकुश का इलाज जिला अस्पताल सुल्तानपुर चल रहा है।

    दूसरी घटना, इसी थाना क्षेत्र के पिपरा भवानीपुर गांव के पास हुई। घटनाक्रम के अनुसार दोस्तपुर थाना क्षेत्र के करनाईपुर रघुवंशी गांव निवासी लक्ष्मण चौहान पुत्र राम गोपाल चौहान गांव में बाबूलाल के यहां शादी समारोह के दौरान किसी कार्य से गांव के फूल चंद्र चौहान और रिश्तेदार मुलायम पुत्र राम प्रकाश के साथ बाइक से बिरसिंहपुर बाजार से घर की तरफ लौट रहे थे।

    पिपरा भवानीपुर गौशाला के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने मोहड़ी से टकरा गई।जिसकी चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सक ने लक्ष्मण चौहान (27) वर्ष को मृत घोषित कर दिया और दोनों घायलों फूलचंद्र और मुलायम यादव की गंभार हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

    मुलायम की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। विरसिंहपुर चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण राजपूत ने परिजनों की शिकायत पत्र पर दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जयसिंहपुर कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी