विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल, उन्नाव में पुल एक्सपेंशन ज्वाइंट में आई दरार, की जा रही ओवर लैपिंग

Updated: Sun, 16 Aug 2026 11:12 PM (IST)

उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर सरायं कटियान के पास एक पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट में दरार आ गई है, जिसकी मरम्मत के लिए डामर से ओवरलैपिंग की जा रही है। प ...और पढ़ें

सराय कटियान में किमी संख्या 422 पर गंगा एक्सप्रेसवे की ढलान पर नालिया टूटने के बाद सीमेंट और गिट्टी से बनाया जाता रैंप। जागरण

सराय कटियान में किमी संख्या 422 पर गंगा एक्सप्रेसवे की ढलान पर नालिया टूटने के बाद सीमेंट और गिट्टी से बनाया जाता रैंप। जागरण

HighLights

  1. उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पुल के ज्वाइंट में दरार।

  2. मरम्मत के लिए डामर से ओवरलैपिंग का कार्य जारी।

  3. पहले भी धंस चुकी हैं एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन।

संवाद सूत्र, बिछिया (कानपुर)। सदर तहसील के दही क्षेत्र में बशीरतगंज के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव सरायं कटियान के निकट किमी 422 पर नहर पुल का एक्सपेंशन ज्वाइंट फटने से दरार आ गई हैं। ज्वाइंट के किनारे-किनारे आई दरार की मरम्मत में भी खानापूरी की जा रही है। निर्माण एजेंसी को ज्वाइंट में दरार आने की जानकारी पर तुरंत इंजीनियर व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद दरार वाले स्थान के ऊपर ही पुल पर डामर की ओवर लैपिग का कार्य रविवार को शुरू कर दिया गया।

वहीं इसी स्थान पर सभी जगह ढलान पर जगह-जगह नालियां टूट चुकी हैं। जिस पर सीमेंट व गिट्टी से ढलाई का कार्य चल रहा है। सीनियर मैनेजर एक्सप्रेसवे जयराम ने बताया कि थोड़ी सी जगह में मामूली जर्किग की समस्या आई थी। जिसका मेंटीनेंस करवा दिया गया है।


वहीं इससे पहले तीन जुलाई 2026 को सोनिक टोल से गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंचने के लिए बनाए गए एप्रोच मार्ग के सात मीटर धंसने की समस्या आई थी। धंसे वाले स्थान पर डामर व गिट्टी के साथ मिट्टी भी बह गई थी। इसके अलावा बिछिया से लेकर मियांगज ब्लाक क्षेत्र तक 42 किमी क्षेत्र में 40 स्थानों पर सर्विस लेन धंसने की समस्या चार से छह जुलाई के बची पाई गई थी। जनपद में 105 किमी के गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के धंसने का क्रम बिछिया, सफीपुर से लेकर मियागंज तक चला था।

सर्विस लेन की सड़क धंसने से बचाने के लिए निर्माण एजेंसी ने रसूलाबाद में मरम्मत के लिए यातायात रोकने को बोल्डर भी लगाए थे, जिससे ग्रामीणों से कुछ बहस भी हुई थी। वहीं इन खामियों के कारण गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण मानकों पर सवाल खड़े हुए।

गंगा एक्सप्रेसवे वे की सर्विस लेन मियागंज ब्लाक क्षेत्र के माखी, खरगौरा, टिकरा, गोपीखेड़ा, टंडन नगर, मिरजापुर, बिछिया के तहत गांव रुपउ, मझखोरिया, मर्दन खेड़ा, अनंतखेड़ा, सुदेसा बहादुरपुर आदि स्थानों पर धंसने के कारण इसपर चलने वाले क्षेत्रीय ग्रामीण यातायात व किसानों को समस्या हुई थी।