Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काशी के ज्‍योति‍षाचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया - 'तीव्र और विस्फोटक ग्रह योग का प्रत्येक राशि पर प्रभाव'

    By shailesh asthanaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Sun, 05 Apr 2026 12:10 PM (IST)

    काशी के ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने मंगल, शनि और सूर्य की त्रिग्रही युति के प्रभावों पर प्रकाश डाला है। 2 अप्रैल 2026 से 12 मई 2026 तक मीन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    तीव्र ग्रह योग का देश और राशियों पर प्रभाव: ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री की भविष्यवाणी।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। ज्‍योत‍िषीय गणना में इस बार मंगल, शनि और सूर्य की त्रिग्रही युति का प्रभाव देश और राश‍ियों पर पड़ रहा है। 23 फरवरी से ही मंगल और राहु की युति ने “अंगारक योग” बनाकर वातावरण में उग्रता और अस्थिरता का संचार किया था। अब 2 अप्रैल 2026 से मंगल, राहु का साथ छोड़कर शनि के साथ युति में प्रवेश करेगा वह भी गुरु की जलप्रधान राशि मीन में। यह प्रभाव 12 मई 2026 तक सक्रिय रहेगा।

    मंगल अग्नि तत्व का प्रतिनिधि है; ऊर्जा, युद्ध और विस्फोट का कारक। शनि वायु तत्व का स्वामी है और जब वायु अग्नि से मिलती है, तो वह उसे और प्रचंड बना देती है। स्थिति और भी तीव्र तब हो जाती है जब 15 अप्रैल तक सूर्य (अग्नि तत्व) भी इस युति में सम्मिलित रहता है। इस प्रकार मीन राशि में अग्नि, वायु, जल और ऊर्जा का अद्भुत संगम निर्मित हो रहा है जो प्रकृति और मानव जीवन दोनों में असामान्य हलचल का संकेत देता है। ज्‍योति‍षाचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने इस बाबत अपने कुछ सुझाव भी दि‍ए हैं। 

    संवेदनशील काल: 6 अप्रैल से 24 अप्रैल
    इस अवधि में मंगल और शनि दोनों “उत्तराभाद्रपद” नक्षत्र में एक साथ गोचर करेंगे। दो शत्रु ग्रहों का एक ही राशि, नक्षत्र और अंश में आना वैश्विक स्तर पर अशांति और आक्रामक घटनाओं की वृद्धि का संकेत माना जाता है।

    मानसिक एवं व्यक्तिगत प्रभाव
    ऊर्जा, साहस और निर्णय क्षमता में उतार-चढ़ाव आएंगे। मिथुन, कन्या और तुला लग्न वालों में चिड़चिड़ापन और अधैर्य बढ़ सकता है। मीन लग्न वालों को क्रोध और आवेग पर विशेष नियंत्रण रखना होगा।

    राशिवार प्रभाव

    मेष : संभलकर आगे बढ़ें। अनावश्यक यात्राएं थकान बढ़ा सकती हैं। सेहत और विवादों में सतर्क रहें, मन को शांत रखें।

    वृषभ : लाभ के नए द्वार खुलेंगे। आय में वृद्धि होगी, पर खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है। परिवारिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें।

    मिथुन : कार्यस्थल पर सावधानी जरूरी। तबादला या ऑफिस राजनीति से प्रभावित हो सकते हैं। निवेश से दूरी बनाए रखें।

    कर्क : भाग्य का साथ मिलेगा। पराक्रम से सफलता प्राप्त होगी। वरिष्ठों और पिता से संबंध मधुर रखें।

    सिंह : स्वास्थ्य और कर्ज से जुड़ी समस्याएं उभर सकती हैं। विवादों से बचें, सतर्कता ही सुरक्षा है।

    कन्या : दांपत्य और साझेदारी में तनाव संभव। धैर्य और समझदारी से रिश्तों को संभालें। निवेश टालें।

    तुला : शत्रुओं पर विजय और रोगों से राहत मिलेगी। करियर में उन्नति के संकेत हैं।

    वृश्चिक : धन और करियर में सफलता मिलेगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखें, व्यावहारिक निर्णय लें।

    धनु : घर-परिवार में अशांति संभव। वाहन और अग्नि से सावधानी रखें। साझेदारी में नुकसान हो सकता है।

    मकर : नए अवसर मिलेंगे। व्यापार आरंभ करने के लिए समय अनुकूल है। मेहनत ही सफलता दिलाएगी।

    कुंभ : वाणी पर संयम रखें। विवाद से बचें। धन आएगा, पर टिकेगा नहीं, सावधानी आवश्यक है।

    मीन : उत्साह बढ़ेगा, पर आवेग से बचें। चोट या विवाद की संभावना है। बड़े निर्णय सोच-समझकर लें।

    संभावित वैश्विक संकेत

    राष्ट्रों के बीच तनाव युद्ध का रूप ले सकता है, विशेषकर समुद्री क्षेत्रों में संघर्ष की आशंका। समाज में असुरक्षा और भय का वातावरण। सरकारों के विरुद्ध जनाक्रोश और आंतरिक अस्थिरता। महंगाई में तेज वृद्धि, आम जनता पर आर्थिक दबाव। औद्योगिक क्षेत्र में मंदी और रोजगार संकट।