विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में बादलों ने ग‍िराया पानी और पारा, मौसम व‍िभाग के अलर्ट में माह के पहले द‍िन भारी बार‍िश

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Updated: Tue, 01 Sep 2026 11:14 AM (IST)

वाराणसी और पूर्वांचल में भारी बारिश के अलर्ट के बीच मौसम में बदलाव आया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज ...और पढ़ें

वाराणसी और पूर्वांचल में बारिश से गिरा पारा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट।

वाराणसी और पूर्वांचल में बारिश से गिरा पारा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट।

HighLights

  1. पूर्वांचल में भारी बारिश से मौसम में बदलाव आया।

  2. तापमान में गिरावट दर्ज की गई, उमस से राहत मिली।

  3. नदियों का जलस्तर बढ़ा, सप्ताह अंत तक बारिश घटेगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख बदला हुआ है। व‍िभाग की ओर से जारी भारी बार‍िश के अलर्ट के अनुरूप ही मौसम का रुख बदला हुआ है। वातावरण में पर्याप्‍त नमी बनी हुई है और नमी के असर से लाेकल हीट‍िंंग और बार‍िश का दौर भी जारी है। रह रहकर हो रही बरसात ने तापमान में भी कमी की है। लंबे समय के बाद तापमान 25 ड‍िग्री से कम हुआ है। 

मंगलवार की सुबह बादलों और बूंदाबांदी के बीच हुई। सुबह ठंडी पुरवा हवाओं ने उमस से राहत दी तो बादल भी कई क्षेत्रों में झूमकर बरसे। खेतों में राहत बरसी तो आफत बनकर बादलों ने नदि‍यों के जलस्‍तर में इजाफा भी कराया। माना जा रहा है क‍ि जल्‍द ही बादलों की व‍िदायी भी हो सकती है। इसके आलावा वातावरण में जब भी लोकल हीट‍िंंग का असर होगा तब बार‍िश की सूरत बनेगी। 

मौसम व‍िभाग की ओर से जारी अनुमानों के अनुसार मंगलवार को यलो अलर्ट जारी क‍िया गया है। अनुमानों के अनुरूप वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल के अन्‍य ज‍िलों में भी बार‍िश की सूरत बनी रही और बादलों की आवाजाही का दौर बना हुआ है ल‍े‍किन तापमान में कमी का संकेत होने से स्‍पष्‍ट है क‍ि लोकल हीट‍िंंग में भी अब कमी आएगी। इसकी वजह से बादलों की सक्र‍ियता में भी कमी आ सकती है। 

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 32.2°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.2 ड‍िग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान 24.8°C ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.2 कम रहा। वहीं 027.4mm तक बार‍िश भी इस दौरान दर्ज की गई है। वहीं आर्द्रता न्‍यूनतम 94% और अध‍िकतम 98% फीसद दर्ज की गई। आर्द्रता में इजाफा होने की वजह से बार‍िश की सूरत बनी हुई है। माना जा रहा है क‍ि अब इस सप्‍ताह के आख‍िर तक बार‍िश की सूरत में कमी आ सकती है। 

यह भी पढ़ें बनारस में गंगा ने चेतावनी ब‍िंदु को पार क‍िया, अब खतरा ब‍िंदु की ओर बढ़ रहा जलस्‍तर, प्रशासन अलर्ट मोड पर