सीएम योगी आदित्यनाथ काशी के रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से प्रदेश व्यापी पोषण अभियान का करेंगे शुभारंभ
सीएम योगी आदित्यनाथ 9 सितंबर को वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से प्रदेशव्यापी पोषण माह का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान ...और पढ़ें

सीएम योगी वाराणसी से करेंगे पोषण माह का आगाज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी नई जिम्मेदारी।
HighLights
सीएम योगी 9 सितंबर को पोषण माह का शुभारंभ करेंगे।
अभियान की थीम 'हमारी आंगनबाड़ी-हमारी जिम्मेदारी' होगी।
पीएम मातृत्व वंदन योजना के तहत राशि हस्तांतरित होगी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री के विजन सुपोषित भारत के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ नौ सितंबर को काशी के रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से नौ सितंबर को प्रदेश व्यापी पोषण माह (9 सितंबर से 8 अक्टूबर) का शुभारंभ करेंगे। पिछले साल लखनऊ से प्रदेश व्यापी कार्यक्रम की शुरुआत सीएम ने थीम स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार से किया था।
इस बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी व जवाबदेही दोनों को तय करते हुए उनके उत्साहवर्धन के लिए इस साल की थीम हमारी आंगबनाड़ी-हमारी जिम्मेदारी रखा है। चुनावी साल होने की वजह से काशी की धरती से तीस दिवसीय अभियान की शुरुआत के साथ ही सीएम आंगबनाड़ी वर्कर व अन्य कर्मियों के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं।
नौ सितंबर से शुरू होकर 8 अक्टूबर तक चले राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत उत्तर प्रदेश से इसकी शुरुआत काशी से होगा।प्रधानमंत्री के सुपोषित भारत विजन के आधार पर उनके संसदीय क्षेत्र से पोषण अभियान की शुरुआत सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे।
सिगरा के रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के हाल में महिला व बाल कल्याण मंत्रलाय के केंद्र व प्रदेश मंत्रियों की मौजूदगी में वह हमारी आंगबनाड़ी-हमारी जिम्मेदारी का स्लोगन देते हुए चार थीम आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व व जवाबदेही, बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन की शुरुआत करेंगे।
पूरे कार्यक्रम का वेब कास्ट भी होगा जो webcast.gov.in/mwcd के जरिए नौ सितंबर की सुबह 11 बजे से प्रदेश के सभी जिलों में इसका सजीव प्रसारण देखा जा सकेगा। जिलों में बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और लाभार्थियों के साथ ही उनके अभिभावक भी देखेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पीएम मातृत्व वंदन योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में योजना के अनुसार प्रोत्साहन राशि भी स्थानांतरित कर सकते हैं। बता दें कि पिछले साल पोषण माह की शुरुआत सीएम ने लखनऊ से जबकि पीएम ने इंदौर से किया था।
