Trending

    HOLI के द‍िन मौसम का रंग भी चटख, वाराणसी और पूर्वांचल में शुष्‍क मौसम का अनुमान

    By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Wed, 04 Mar 2026 04:28 AM (IST)

    वाराणसी और पूर्वांचल में होली के दिन मौसम खुशनुमा रहा। सुबह ठंडी हवाएं चलीं और आसमान में कुछ बादल भी दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान 30-32 डिग्री स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    तापमान पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर स्थिति है, जिससे लोगों ने त्योहार का आनंद लिया।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। होली के द‍िन बुधवार को मौसम का रंग भी चटख नजर आया। त्योहार के द‍िन सुबह ठंडी हवाओं का असर चार बजे से ही नजर आने लगा तो आसमान में कुछ बादलों के झुंड भी प्रभावी रहे। हालांक‍ि आर्द्रता में कमी होने की वजह से अध‍िक मौसमी बदलाव की उम्‍मीद नहीं है। होली पर वाराणसी तथा पूर्वांचल के मौसम की स्थिति को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।

    मौसम विभाग ने इस बार होली पर मौसम सामान्य ही रहने का अनुमान जताया था। जबक‍ि द‍िन में तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वाराणसी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से अध‍िक और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से अध‍िक ही रहने का अनुमान है। तापमान में थोड़ी वृद्धि द‍िन में ही होने की उम्मीद है। दिन में आसमान में कुछ बादल भी आ सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है।

    पूर्वांचल के अन्य जिलों में भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहने की संभावना है। गाजीपुर, बलिया, मऊ, और आजमगढ़ में भी तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इन क्षेत्रों में भी होली के दिन मौसम सुहावना रहेगा, जिससे लोग इस त्योहार का आनंद ले सकेंगे।

    मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार होली पर तापमान सामान्य रहेगा, जो कि पिछले साल की तुलना में बेहतर है। व‍िगत वर्षों में होली के दौरान तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे लोगों को धूप से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। ल‍िहाजा इस बार मौसम की स्थिति बेहतर होने से लोग खुलकर होली का जश्न मना रहे हैं। द‍िन में हालांक‍ि मौसम व‍िभाग ने तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान भी जताया है। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार आठ मार्च के बाद तापमान में वृद्धि हो सकती है।