विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी से बड़ी पहल: PM नरेंद्र मोदी के गृह जिले मेहसाणा के हैंडलूम को GI टैग दिलाने के लिए किया आवेदन

Published: Sun, 11 Oct 2026 03:05 AM (IST)

काशी के पद्मश्री डॉ. रजनीकांत ने प्रधानमंत्री मोदी के गृह जिले मेहसाणा के हैंडलूम उत्पादों को जीआई टैग दिलाने के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मेहसाणा हैंडलूम को जीआई टैग दिलाने हेतु आवेदन।

  2. पद्मश्री डॉ. रजनीकांत ने की यह महत्वपूर्ण पहल।

  3. गुजरात के पारंपरिक उत्पादों को मिल रही पहचान।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह जनपद गुजरात के मेहसाणा के हैंडलूम प्रोडक्ट को जीआइ (जियोग्राफिकल इंडिकेशन-भौगोलिक संकेतक) टैग दिलाने के लिए आवेदन किया गया है।

अब तक 25 राज्यों में 650 जीआइ आवेदन कर चुके काशी के पद्मश्री डा. रजनीकांत ने इसके लिए पहल की है। उन्होंने बताया कि गुजरात के 15 परंपरागत उत्पादों, शिल्प, हैंडलूम और आदिवासी उत्पादों का जीआइ फाइल किया गया है। उनमें से आठ ग्रांट भी हो गए हैं।

इसमें सूरत का डायमंड भी शामिल है। अब मेहसाणा से हैंडलूम प्रोडक्ट को जीआइ के लिए आवेदन कर किया गया है। मेहसाणा का इतिहास 18वीं शताब्दी से उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- रामलला के 'भोग' को मिला FSSAI का 'भोग' सर्टिफिकेट, खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा प्रसाद

संरक्षण, संवर्धन के लिए अब भौगोलिक संकेतक से बचाने और बढ़ाने का संकल्प काशी से शुरू किया गया है। वर्ष 1961 की जनगणना में मेहसाणा के कुटीर उद्योगों में हथकरघा बुनाई का उल्लेख है।