विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बनारसी म‍िजाज वाले न‍ित‍िन श्रीवास्‍तव फ्रांस में रहकर देश के बच्‍चों को करा रहे फ्रेंच भाषा का अक्षर ज्ञान

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Updated: Sat, 29 Aug 2026 05:08 PM (IST)

फ्रांस में रह रहे काशी के नितिन श्रीवास्तव भारतीय बच्चों को ऑनलाइन फ्रेंच भाषा सिखा रहे हैं और उन्होंने इस ...और पढ़ें

फ्रांस में रहकर भारतीय बच्चों को फ्रेंच सिखा रहे बनारसी नितिन श्रीवास्तव।

फ्रांस में रहकर भारतीय बच्चों को फ्रेंच सिखा रहे बनारसी नितिन श्रीवास्तव।

HighLights

  1. फ्रांस से भारतीय बच्चों को ऑनलाइन फ्रेंच भाषा सिखाते हैं।

  2. उन्होंने 'द आर्ट ऑफ फ्रेंच ग्रामर' नामक पुस्तक लिखी है।

  3. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उनके प्रयासों की सराहना की।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी के न‍िवासी और अब फ्रांस में तकनीकी कंपनी में काम कर रहे न‍ित‍िन श्रीवास्‍तव बीते द‍िनों जब अपने घर आए तो वह अपनी पुस्‍तक भी भेंट करने ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक को भी गए थे। न‍ित‍िन फ्रांस जाकर भी अपने घर को नहीं भूले और अब जब भी काशी आते हैं तो सोशल गत‍िव‍िध‍ियों में भी शाम‍िल होते हैंं।

न‍ित‍िन आनलाइन माध्‍यमों से फ्रांस में रहकर भारतीय बच्‍चों को फ्रेंच भाषा का ज्ञान भी देते हैं। वह आनलाइन श‍िक्षा के माध्‍यम से तमाम बच्‍चों को फ्रेंच भाषा का जानकार बना चुके हैं। उन्‍होंने फ्रेंच भाषा को लेकर पुस्‍तक भी ल‍िखी है और वह पुस्‍तक भेंट करने ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक के पास गए तो वह भी उनके प्रयासों से अभि‍भूत हुए। न‍ित‍िन ने जागरण को बताया क‍ि वह आगे भी फ्रेंच भाषा में बच्‍चों को दक्ष बनाने के ल‍िए प्रयास करते रहेंगे।  

ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोशल मीड‍िया पर भी न‍ित‍िन श्रीवास्‍तव के प्रयासों को लेकर सराहना की है। उन्‍होंने बताया क‍ि आवास पर सीनियर मैनेजर, एचसीएल नितिन श्रीवास्तव, अध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा विकास श्रीवास्तव', राष्ट्रीय महामंत्री (युवा ) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं अनुराग श्रीवास्तव से भेंट कर कुशलक्षेम जाना। नितिन श्रीवास्तव जी कई वर्षो से नि:शुल्क फ्रेंच भाषा में भारत के बच्चों को प्रशिक्षित कर रहे है। बताया क‍ि उन्होंने अपनी स्वलिखित पुस्तक THE ART OF FRENCH GRAMMAR भेंट की है।