Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी और पूर्वांचल से बादल बरसात कर गुजर गये, पीछे छोड़ गए क‍िसानों के ल‍िए चुनौती, इसी सप्‍ताह फ‍िर आएंगे बादल

    By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Sun, 05 Apr 2026 11:25 AM (IST)

    वाराणसी और पूर्वांचल में रविवार सुबह हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन मौसम विभाग ने इस सप्ताह फिर बादलों की वापसी और बूंदाबांदी का अनुमान जताया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    वाराणसी में बारिश के बाद किसानों के लिए नई चुनौती, इस सप्ताह फिर लौटेंगे बादल।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख लगातार तल्‍खी की ओर बना हुआ था लेक‍िन रव‍िवार की सुबह बादलों ने खूब घेरा और बरसात ने धरती का हलक भी तर कर द‍िया। ले‍क‍िन तापमान में इजाफा आगे तय है तो दूसरी ओर बादलों की सक्र‍ियता का असर होने के साथ ही आगे मौसम क‍िसानों के ल‍िए लगातार चुनौतीपूर्ण होने की उम्‍मीद है। मौसम व‍िभाग ने इस पूरे सप्‍ताह बादलों की आवाजाही का रुख बने रहने का अनुमान जताया है। 

    रव‍िवार की सुबह बादलों की गरज चमक और बरसात के साथ हुई। सुबह करीब चार बजे से घने बादलों की आवाजाही होने के साथ ही सुबह चार बजे से से बरसात का क्रम शुरू हुआ तो सुबह सात बजे तक रह रहकर बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। माना जा रहा है क‍ि आगे भी बरसात होगी। वहीं बरसात के बाद गर्मी का असर खत्‍म हो गया। सुबह आठ बजे से आसमान साफ होना शुरू होने के बाद धूप भी ख‍िलने लगी। सुबह 11 बजे धूप का असर व्‍यापक तो हुआ लेक‍िन धूप में अध‍िक तल्‍खी की कमी रही। 

    बीते चौबीस घंटों में अधि‍कतम तापमान 35.0°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.8 ड‍िग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान 19.7°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.1 ड‍िग्री अध‍िक रहा। इस दौरान बरसात ट्रेस की गई और आर्द्रता न्‍यूनतम 44% और अध‍िकतम 62% दर्ज की गई। मौसम व‍िभाग के अनुसार इस सप्‍ताह एक बार फ‍िर बादल वापसी करेंगे और बूंदाबांदी का रुख शुरू होगा। इसकी वजह से क‍िसानों की तो फजीहत होगी ही साथ ही गर्म का रुख भी धूप ख‍िलने पर तल्‍ख होगा।