IMD ने भारी बारिश का जारी किया यलो अलर्ट, वाराणसी सहित पूर्वांचल में झूमकर बरस रहे मानसूनी बादल
वाराणसी सहित पूर्वांचल में झमाझम बारिश के साथ अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया ...और पढ़ें

पूर्वांचल और वाराणसी में भारी बारिश का येलो अलर्ट, गंगा का जलस्तर बढ़ा। (AI Image)
HighLights
वाराणसी सहित पूर्वांचल में अगले दो दिन भारी बारिश।
आईएमडी ने 31 अगस्त, 1 सितंबर के लिए येलो अलर्ट।
गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा, सतर्कता जारी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में झमाझम बरसात के साथ ही आइएमडी के रिवाइज अलर्ट में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के लिए आर्द्रता भी पर्याप्त है और अकेले दोपहर तक बनारस में ही 14 मिमी तक बारिश दर्ज होने की वजह से गंगा का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। माना जा रहा है कि बारिश का अगले दो दिनों तक व्यापक रुख बना रहेगा और बादल झूमकर बरेंगे भी।
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 32.3°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.9°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। जबकि दोपहर दो बजे तक 14 मिमी तक बारिश भी दर्ज की गई है। वहीं सुबह आर्द्रता का अधिकतम स्तर 95% और न्यूनतम 91% दर्ज किया गया। वहीं सुबह आसमान कुछ देर साफ रहने के बाद घने बादलों ने दोपहर में डेरा डाला और झूमकर बादल बरसने लगे।

मौसम विभाग की ओर से बीते चौबीस घंटों में बारिश का अलर्ट अपडेट किया गया है। अब 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी बारिश का यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। माना जा रहा है कि बारिश का यही क्रम जारी रहा तो शाम तक 20 मिमी तक स्तर पहुंच सकता है। इसकी वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ना तय माना जा रहा है। मौसम विभाग का यलो अलर्ट चेतावनी भी है और सजग रहने का एक जागरुक करती सूचना भी है।
वातावरण में लोकल हीटिंंग भी पर्याप्त हो रही है और बारिश का दौर भी कुछ समय बाद हो जा रहा है। विगत कुछ दिनों से वातावरण का यही रुख बना हुआ है। पूर्वांचल के अमूमन सभी जिलों में अगस्त माह में औसत बारिश पूरी हो चुकी है या पूरी होने के करीब है। इस लिहाज से माना जा रहा है कि अल नीनो का असर पूर्वांचल में नहीं है। इसकी वजह से भारी बारिश लोगों को दुश्वारी भी दे रही है।
वहीं गंगा का जलस्तर दोपहर दो बजे पांच सेंटीमीटर प्रतिघंटे की गति से बढ़ने की वजह से तटवर्ती क्षेत्रों में सतर्कता भी बढ़ाई जा रही है। जबकि बारिश लगातार होने की वजह से आगे भी जलस्तर में इजाफे का संकेत है। वहीं मौसम विभाग के यलो अलर्ट की वजह से अगले दो दिनों तक होने वाली बरसात दुश्वारी ही देगी और नदियों के तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को चुनौती मिलनी तय है।
