वाराणसी में बीच शहर तेंदुए की सक्रियता के बीच तलाश आपरेशन ठप, अफवाह से बढ़ रहा भय
वाराणसी के छावनी क्षेत्र में तेंदुए जैसे वन्यजीव की मौजूदगी के बाद भी तलाशी अभियान ठप है, जिससे लोगों में ...और पढ़ें

वाराणसी में तेंदुए की दहशत: तलाशी अभियान ठप, लोगों में बढ़ रहा भय।
HighLights
छावनी क्षेत्र में तेंदुए की तलाश ठप, लोग चिंतित।
तलाशी अभियान न चलने से स्थानीय लोगों में भय।
वन विभाग की निगरानी अपर्याप्त, ठोस जानकारी नहीं।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। छावनी क्षेत्र स्थित सेंट मेरीज कान्वेंट स्कूल और आसपास के इलाके में तेंदुए जैसे वन्यजीव की मौजूदगी की सूचना के बाद सोमवार को भी कोई सर्च आपरेशन नहीं चला। सर्च अभियान नहीं चलने से लोगों में नाराजगी है। इस बीच सोमवार की रात्रि में टेक्निकल ग्राउंड में वन्यजीव दिखाई देने की अफवाह फैलती रही, लेकिन उसकी मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो सकी।
इससे पहले वन विभाग की टीम ने 39 जीटीसी परिसर में तलाशी अभियान चलाया था। संभावित ठिकानों की जांच के साथ कैमरों की मदद से भी वन्यजीव का सुराग तलाशा गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। एहतियातन परिसर में पिंजरा भी लगाया गया है। वन विभाग की ओर से अगले दस दिनों तक निगरानी रखने की बात कही गई थी।
उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि बंगला नंबर 42, 43, 54 और 61 की घनी झाड़ियों में तलाशी अभियान नहीं चलाया गया। वन्यजीव के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिलने और तलाशी अभियान नहीं चलने से क्षेत्र के लोगों में भय बना हुआ है। इस संबंध में वाराणसी रेंज के डिप्टी रेंजर राजकुमार गौतम ने कई बार फोन करने पर भी रिसीव नहीं किया।
