माता-पिता के मिलकर जाने के बाद बीकाम के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
जागरण संवाददाता रोहनिया ...और पढ़ें

माता-पिता के मिलकर जाने के बाद बीकाम के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
जागरण संवाददाता, रोहनिया : सोनभद्र के दुद्धी स्थित रेणुसागर के निवासी और बीकाम के छात्र अश्वित सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव रोहनिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे के किनारे स्थित खुशीपुर गांव के मकान में मिला। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अश्वित खुशीपुर स्थित एमएमएस कालेज में बीकाम प्रथम वर्ष का छात्र था। क्षेत्र में स्थित गुड्डन श्रीवास्तव के मकान के किराए पर कमरा लेकर रहता था। बुधवार को माता-पिता बेटे से मिलने आए थे। दोपहर में मिलकर वापस चले गए। शाम को मां में फोन किया लेकिन उसका फोन नहीं उठने पर मकान मालिक की पत्नी पूनम श्रीवास्तव को फोन किया। उन्होंने बाहर से दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई तो अश्वित का शव फंदे से लटकता मिला।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।