विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी कैंटोनमेंट चिकित्सालय में टेलीमेडिसिन सेवा, 10 रुपये की पर्ची पर मुफ्त दवाएं, जांच की सुविधा, नई दिल्ली से जुड़ रहे डाक्टर

By Rakesh Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 19 Sep 2026 02:00 PM (IST)

वाराणसी कैंटोनमेंट चिकित्सालय में टेलीमेडिसिन सेवा का शुभारंभ हो गया है, जिससे रोजाना 25-30 मरीज लाभान्वित हो रहे हैं। यह ...और पढ़ें

वाराणसी कैंटोनमेंट अस्पताल में टेलीमेडिसिन सेवा शुरू, अब घर बैठे पाएं विशेषज्ञ सलाह। (AI Image)

वाराणसी कैंटोनमेंट अस्पताल में टेलीमेडिसिन सेवा शुरू, अब घर बैठे पाएं विशेषज्ञ सलाह। (AI Image)

HighLights

  1. कैंटोनमेंट चिकित्सालय में टेलीमेडिसिन सेवा का हुआ सफल शुभारंभ।

  2. टेलीफोन के जरिए रोजाना 25-30 मरीज पा रहे विशेषज्ञ सलाह।

  3. 10 रुपये की पर्ची पर मुफ्त दवाएं और जांच सुविधा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। कैंटोनमेंट (छावनी) क्षेत्र स्थित सार्वजनिक चिकित्सालय में टेलीमेडिसिन सेवा की शुरुआत हो गई है। टेलीफोन के जरिए इलाज की इस सुविधा से रोजाना 25 से 30 लोग लाभान्वित होने लगे हैं। इस अस्पताल की ओपीडी में पहले से रोजाना 100 से 150 लोग इलाज करा रहे हैं।

10 रुपये की पर्ची पर मुफ्त दवाएं, जांच आदि की सुविधाएं यहां पहले से उपलब्ध हैं। 18 बेड का चिकित्सालय है जहां पर 150 मरीज औसतन ओपीडी में रोजाना पहुंचते हैं।

किसे पड़ती है टेलीमेडिसिन की जरूरत

चिकित्सालय में जनरल फिजिशियन, बाल रोग समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। इसके बावजूद स्किन, नेत्र आदि के रोगियों के लिए त्वरित इलाज की व्यवस्था नहीं है। ऐसे रोग से पीड़ित लोगों को एक निर्धारित समय देकर टेलीमेडिसिन सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे लोग राहत भी महसूस करने लगे हैं।

कहां-कहां से लोग पहुंचते है इलाज को
कैंटोनमेंट स्थित चिकित्सालय में स्थानीय लोगों के अलावा फुलवरिया, नदेसर, लहरतारा समेत आसपास से भी लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं।

ये सुविधाएं भी उपलब्ध
लैब, एक्सरे, इसीजी, अल्ट्रासाउंड व अल्ट्रासाउंड, आपरेशन थिएटर, फिजियोथेरेपी।

टेलीमेडिसिन सेवा शुरू हो गया है। चिकित्सालय को मरीजों के लिए और ज्यादा उपयोगी बनाना है। इसके लिए प्रस्ताव मांगा गया है। महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जानी है।

-

विशाल सारस्वत, मुख्य अधिशासी अधिकारी कैंटोनमेंट बोर्ड।