Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में लगातार पारा 40 ड‍िग्री के पार, बादलों ने भी ल‍िया यूटर्न, जानें कब होगी बरसात

    By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Sat, 18 Apr 2026 11:21 AM (IST)

    वाराणसी और पूर्वांचल में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है, जिससे भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन का तापमान बढ़ने से रातें भी गर्म हो रही ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    वाराणसी पूर्वांचल में 40 डिग्री पार पारा, गर्मी से नहीं मिलेगी राहत।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम व‍िभाग का रुख दोबारा बदला हुआ है। लगातार तापमान 40 ड‍िग्री के पार चलने की वजह से गर्मी का पर्याप्‍त अहसास हो रहा है। घरों में अब पंखे की जगह कूलर और एसी चलने लगे हैं। मौसम व‍िभाग के अनुमानों में बादलों की सक्र‍ियता में कमी का संकेत बता रहा है क‍ि आने वाले दि‍नों में भी अब गर्मी से कोई खास राहत नहीं म‍िलने वाली है। जबक‍ि पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ का असर कमजोर पड़ने की वजह से अब मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का पर्याप्‍त असर होने लगा है। 

    शनि‍वार की सुबह वातावरण में नमी की कमी रही और सुबह से ही मौसम शुष्‍क बना रहा। द‍िन चढ़ने के बाद सूरज का ताप प्रभावी हुआ और दोपहर होने से पहले ही स‍िर पर सूरज का ताप प्रभावी नजर आने लगा। दोपहर में लगातार पारा चालीड ड‍िग्री के पार जाने की वजह से शन‍िवार को भी दोपहर की तल्‍खी का ही अनुमान है। जबक‍ि अब द‍िन में गर्मी की वजह से रात का तापमान भी चढ़ने लगा है। माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में भी मौसम का रुख तल्‍ख होगा और द‍िन में चलने वाली हवा भी लू के थपेड़ों का ही अहसास कराएगी।    

    बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 40.5°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.9 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम तापमान 22.5°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.1 ड‍िग्री अध‍िक रहा। आर्द्रता न्‍यूनतम 24% और अध‍िकतम 37% दर्ज की गई। मौसम व‍िभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में मध्‍य प्रदेश के उत्‍तर में बादलों की हल्‍की सक्र‍ियता बनी हुई है। जबक‍ि पछुआ का जोर कमजोर पड़ने की वजह से मौसम का रुख अब बादलों की ओर नहीं रह गया है। माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में आर्द्रता में इजाफा होने पर बादलों की सक्र‍ियता पूर्वांचल में दोबारा हो सकती है।