Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP में भीषण गर्मी का कहर जारी, बनारस और बांदा में रिकॉर्ड गर्म रात

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 09:51 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में शुष्क पछुआ हवाओं के कारण तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। वाराणसी और बांदा में शुक्रवार की रात प्रदेश की सबसे गर्म रात रह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रदेश में शुष्क पछुआ हवाओं का पहुंचना जारी है। इसके चलते तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। बढ़ते तापमान के कारण दिन में चिलचिलाती धूप चमड़ी को झुलसाती रही तो रात में भी इसके प्रभाव से लोग बच न सके।

    बनारस और बांदा में शुक्रवार की रात पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रही। आंतरिक महाराष्ट्र पर बने प्रति चक्रवात के प्रभाव से आगामी दो-तीन दिनों तक तापमान में मामूली वृद्धि हाेते रहने की संभावना निरंतर बनी हुई है।

    प्रात:काल से ही सूर्य अपनी पूरी प्रखरता के साथ उग आए थे। उनकी तीक्ष्ण किरणों ने वातावरण को गरमाना आरंभ कर दिया था। दोपहर होते-होते दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर 41.6 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।

    न्यूनतम तापमान सामान्य से 216 डिग्री सेल्सियस ऊपर 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से रात काफी गर्म हो उठी। बाबतपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटे की अपेक्षा 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि हुई और यह सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस ऊपर 40.5 रहा।

    यह भी पढ़ें- PM मोदी का काशी दौरा: बरेका में करेंगे जनसभा, 6000 करोड़ की सौगात

    उस क्षेत्र में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा और सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर 23.5 रहा। वातावरण की आर्द्रता घटकर 24 स 36 प्रतिशत के बीच आ जाने के कारण शुष्कता बढ़ती जा रही है।

    बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का हल्के प्रभाव के कारण तापमान बढ़ने की तीव्रता में थोड़ी कमी आएगी।