Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम व‍िभाग ने जारी किया तेज बार‍िश और हवाओं का अलर्ट, सोनभद्र में वज्रपात से तीन की मौत, जान लें आप भी मौसम के इस बदलते म‍िजाज को

    By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Tue, 02 Jun 2026 06:47 PM (IST)

    मौसम विभाग ने पूर्वांचल के कई जिलों, जिनमें वाराणसी भी शामिल है, के लिए तेज आंधी, भारी बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट जारी किया है। सोनभद्र में वज्रपात ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    मौसम विभाग का पूर्वांचल के लिए रेड अलर्ट: तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी।

    HighLights

    1. पूर्वांचल के जिलों में तेज आंधी, बारिश का रेड अलर्ट।

    2. सोनभद्र में वज्रपात से तीन लोगों की दुखद मौत।

    3. जिला प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षित रहने की अपील की।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। मंगलवार की शाम को मौसम व‍िभाग की ओर से एक बार फ‍िर लोगों के फोन पर अलर्ट भेजा गया। सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले कुछ घंटों में पूर्वांचल के कई ज‍िलों में कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ-साथ तेज़ आंधी-तूफान (हवा की गति 70-90 किमी/घंटा, जो बढ़कर 100 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है) और मध्यम से भारी बारिश होने की प्रबल संभावना के रेड अलर्ट की सूचना प्राप्त हुई है। इसमें गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, बलिया, चंदौली और वाराणसी ज‍िला शाम‍िल है। 

    ज‍िला प्रशासन की ओर से बताया गया क‍ि मौसम के अलर्ट की गंभीरता को देखते हुए जनसामान्य से अपील है कि इस दौरान वे सुरक्षित स्थानों पर रहे। बाहर निकलने से बचें। बिजली तारों के नीचे, बिजली खम्भों के पास, पेड़ों के नीचे, घाटों के किनारे जाने से बचें। इस दौरान नौका विहार भी न करें। अलर्ट जारी होने के बाद ज‍िला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने के ल‍िए कुछ ब‍िंंदुाओं को जारी क‍िया है। 

    मौसम विभाग द्वारा जनपद में तेज आंधी-तूफान, वर्षा एवं आकाशीय बिजली की संभावना व्यक्त की गई है। सभी नागरिकों से अनुरोध क‍िया गया है कि अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा हेतु सावधानियाँ अवश्य अपनाएं। इसमें अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। आंधी-तूफान के दौरान किसी पेड़, बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर, टिन शेड, होर्डिंग, कच्ची दीवार या जर्जर भवन के नीचे खड़े न हों। खेतों, खुले मैदानों, छतों, नदी, तालाब, पोखरे एवं जलाशयों के आसपास जाने से बचें। आकाशीय बिजली चमकने या गर्जना सुनाई देने पर तुरंत किसी पक्के भवन या सुरक्षित स्थान में शरण लें।

    इसके साथ ही मोबाइल चार्जिंग, विद्युत उपकरणों के उपयोग तथा खुले स्थान पर धातु की वस्तुओं को छूने से बचें। तेज हवा के दौरान मोटरसाइकिल, साइकिल अथवा नाव का प्रयोग यथासंभव न करें। घर के दरवाजे, खिड़कियां एवं ढीली वस्तुओं को सुरक्षित कर लें। पशुओं को खुले स्थान से हटाकर सुरक्षित एवं ढके हुए स्थान पर रखें। बच्चों, वृद्धजनों एवं दिव्यांग व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। यदि कोई व्यक्ति बिजली गिरने से प्रभावित हो जाए तो तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराएं तथा निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या आपातकालीन सेवा को सूचित करें। संकट की घड़ी में पड़ोसियों, अकेले रहने वाले बुजुर्गों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता करें।

    खबरें और भी

     

    जिले में पिछले 24 घंटों में हुई हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को उमस भरी तपिश से आंशिक राहत जरूर दी है, लेकिन मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि यह राहत अस्थायी है। आने वाले दिनों में तापमान में फिर वृद्धि होगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा। सोनभद्र में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। इस दौरान घोरावल में आम बीनने के लिए बाग में गईं 13 और दस साल की दो लड़कियों और सिंगरौली में एक युवक की वज्रपात से मौत हो गई।