वाराणसी सहित पूर्वांचल में बादलों की अकुलाहट, बूंदाबांदी के बन रहे हैं आसार, मौसम विभाग का भी जानें अपडेट
वाराणसी और पूर्वांचल में तापमान में कमी और आर्द्रता में वृद्धि हुई है, नौतपा मंगलवार को समाप्त हो रहा है। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह बादलों की आवाजाही ...और पढ़ें

वाराणसी पूर्वांचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी के आसार।
HighLights
तापमान में गिरावट, आर्द्रता में वृद्धि दर्ज।
नौतपा समाप्त, प्री-मानसून सक्रियता बढ़ी।
पूरे सप्ताह बादलों की आवाजाही, बूंदाबांदी संभव।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार तापमान में कमी बनी हुई है। आर्द्रता में भी इजाफा है और नौतपा की विदायी का दौर भी है। नौतपा अब मंगलवार बीतने के साथ ही बीत जाएगा। इसके साथ ही वातावरण में नमी का स्तर भी पुरवा हवाएं बढ़ा देंगी। जबकि वातावरण में नमी का स्तर बढ़ने के साथ ही लोकल हीटिंंग बादलों को लाएगा और बादल बूंदाबांदी भी कराएंगे। मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह मौसम का रुख सामान्य बने रहने का अनुमान जताया है।
मंगलवार की सुबह धूप खिलने के पूर्व पुरवा हवाओं का जोर रहा और मौसम का रुख कुछ ठंडक की ओर बना रहा। दिन चढ़ने के साथ ही वातावरण में नमी का स्तर बढ़ा और धूप खिलने के बाद कुछ उमस का भी अहसास हुआ। सुब नौ बजे के बाद धूप ने पसीना भी दिया तो 11 बजे के बाद धूप का प्रभाव लोगों के माथे पर शिकन भी लाता रहा। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार बादलों की आवाजाही का रुख बना रहेगा और बादलों की सक्रियता के साथ ही वातावरण में नमी का रुख रहा तो बादलों की सक्रियता आगे भी बनी रह सकती है। इसके साथ ही वातावरण में बादलों की आवाजाही मौसम का रुख भी बदल सकती है।
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 39.0°C डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.6°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा। आर्द्रता इस दौरान अधिकतम 61% और न्यूनतम 55% दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह बादलों की आवाजाही का संकेत दिया है। इसके साथ ही प्री मानसूनी सक्रियता के आगे बढ़ने का अनुमान भी है। माना जा रहा है कि मानसूनी बादल अब प्री मानसूनी सक्रियता बढ़ने के बाद आगे बढ़ सकता है। इसके साथ ही पूर्वांचल में लू के थपेड़ों में भी कमी आने के संकेत
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।