Varanasi Weather Today: आज से कुछ कम हो सकती पछुआ की गति, बढ़ेगा तापमान
वाराणसी में दो दिनों से चल रही पछुआ हवा की गति मंगलवार से कम होने की संभावना है। वाराणसी लगातार चार दिनों से प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है। ...और पढ़ें

AI Generated image
जागरण संवाददाता, वाराणसी। दो दिनों चल रही पछुआ की गति बढ़ने के पश्चात अब मंगलवार से इसका वेग कम होने की संभावना है। इस बीच आठ से 20 किमी प्रति घंटा के वेग से चली पछुआ के चलते दो दिन में अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की कमी अवश्य आई, फिर भी बनारस चार दिनाें प्रदेश में सर्वाधिक गर्म शहर के रूप में बना हुआ है।
सतह पर तेज चल रही पछुआ क्रमश: मंद होती गति से अभी दो दिन और चल सकती है। इस बीच बीएचयू क्षेत्र में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक 33.6 रहा, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बाबतपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिगी नीचे 15.5 रहा।
यह भी पढ़ें- वाराणसी में दरोगा ने युवक को दौड़ा कर पीटा, बीच बाजार मची खलबली
बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार से पछ़आ की गति कुछ कम होगी जो बुधवार तक क्रमश: कम होती जाएगी। फिर तापमान में वृद्धि होना आरंभ हो जाएगा।
बीते चार दिनों में अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
| दिनांक | तापमान |
| 02 मार्च | 33.6 |
| 01 मार्च | 33.8 |
| 28 फरवरी | 34.3 |
| 27 फरवरी | 33.3 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।