Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: जेल भेजे गए सेवानिवृत्त मंदिर अधिकारी के घर से मिली कई देशों की करेंसी

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 02:13 AM (IST)

    बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के आरोप में गिरफ्तार सेवानिवृत्त मंदिर अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान के आवास से एसआईटी ने कई देशों की करेंसी बरामद की है। उन ...और पढ़ें

    बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला।

    बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला।

    HighLights

    1. सेवानिवृत्त मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान के आवास से विदेशी करेंसी बरामद

    2. बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में चौहान 14 दिन की न्यायिक हिरासत

    3. सीसीटीवी फुटेज से चढ़ावा चोरी का खुलासा, एसआईटी ने की गिरफ्तारी

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के आरोप में गिरफ्तार सेवानिवृत्त मंदिर अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान के आवास से एसआइटी ने कई देशों की करेंसी बरामद की है।

    आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार करने के बाद एसआइटी ने उसके बदरीनाथ स्थित सरकारी आवास की तलाशी ली। इस बीच शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपित को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

    अदालत ने इसी मामले में गिरफ्तार वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को तीन दिन के रिमांड पर लेने की एसआइटी की याचिका खारिज कर दी है।

    इसी साल 30 जून को सेवानिवृत्त हुए चौहान को सीसीटीवी फुटेज की जांच में कई बार दान राशि व जेवरात चोरी करते हुए देखा गया था। इसके बाद से एसआइटी आरोपित की कुंडली खंगाल रही है।

    एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि मंदिर अधिकारी पद से सेवानिवृत्त आरोपित फिलहाल सरकारी आवास में ही रह रहा है।

    बताया कि उसके आवास से तलाशी में बांग्लादेश, सऊदी अरब, नेपाल, रूस आदि देशों की करेंसी और केसर के सात व देशी घी के एक-एक किलो वाले सात डिब्बे बरामद हुए। बताया कि विदेशी करेंसी व सामग्री श्रद्धालुओं ने मंदिर में चढ़ाई थी।

    अब तक दो गिरफ्तारी, कई राडार पर

    बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज में दान राशि व जेवरात चुराते देखे जाने पर एसआइटी अब तक वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल व सेवानिवृत्त मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर चुकी है।

    चमोली एसपी ने बताया कि कुछ अन्य कार्मिकों के विरुद्ध भी दान-चढ़ावे में हेराफेरी के साक्ष्य मिले हैं, जिनका परीक्षण किया जा रहा है।

    जल्द उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जा सकता है। बता दें कि बदरी विशाल को अर्पित किए गए जेवरात के रिकार्ड में ओवरराइटिंग पर खजांची संदेश मेहता को पदमुक्त किया जा चुका है।

    नहीं मिला नौटियाल का रिमांड

    अदालत में एसआइटी ने तर्क दिया था कि आरोपित से पूछताछ के साथ ही चढ़ावे की धनराशि व सोने-चांदी की वस्तुएं रिकवर की जानी हैं, इसलिए उसकी रिमांड जरूरी है।

    नौटियाल पर गणना के दौरान दान-चढ़ावे के गबन का आरोप हैं। हालांकि, एसआइटी ने अदालत से जेल भेजे गए सेवानिवृत्त मंदिर अधिकारी चौहान की रिमांड नहीं मांगी है।

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: CCTV फुटेज में दिखे नोटों के बंडल और सोना-चांदी ठिकाने लगाने के सबूत

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: SIT की बड़ी कार्रवाई, पूर्व टेंपल ऑफिसर गिरफ्तार

    खबरें और भी