Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब OTP से होने वाली साइबर ठगी पर लगेगी लगाम, एआई-पावर्ड फ्रॉड अलर्ट सिस्टम हुआ लॉन्च

    Updated: Thu, 12 Feb 2026 02:00 AM (IST)

    एयरटेल ने ओटीपी से जुड़े बैंकिंग धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए एक नया एआई-पावर्ड फ्रॉड अलर्ट सिस्टम लॉन्च किया है। यह सिस्टम संदिग्ध कॉलों के द ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, देहरादून। एयरटेल ने स्पैम की समस्या से निपटने के अपने लगातार प्रयासों के तहत अपना नया एआई-पावर्ड फ्रॉड अलर्ट सिस्टम लांच किया है। यह फीचर ग्राहकों को ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) से जुड़े बैंकिंग फ्रॉड से रियल-टाइम में सुरक्षित रखने में मदद करेगा।

    एयरटेल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ शाश्वत शर्मा ने कहा कि एयरटेल इसे अगले दो हफ्तों में देहरादून, उत्तराखंड सहित पूरे भारत में अपने सभी ग्राहकों के लिए चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराएगा।

    एयरटेल का नया एआई-पावर्ड सिस्टम ऐसी संदिग्ध परिस्थितियों की पहचान कर ग्राहकों को समय रहते सचेत करता है। जब किसी संभावित जोखिम भरी इनकमिंग काल के दौरान बैंक के भेजा गया ओटीपी डिटेक्ट होता है, तो एयरटेल तुरंत ‘फ्रॉड अलर्ट’ के ज़रिये ग्राहक को चेतावनी देता है कि कॉल पर रहते हुए बैंकिंग ट्रांजैक्शन का ओटीपी साझा करना जोखिम भरा हो सकता है।