Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ी कार, नशे में धुत युवकों ने लगाई आग

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 01:59 AM (IST)

    देहरादून में हरिद्वार बाईपास पर एक कार चालक ने बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अपनी कार डिवाइडर पर चढ़ा दी। इसके बाद नशे में धुत बाइक सवारों ने कार ...और पढ़ें

    राजधानी के हरिद्वार बाईपास पर जलती कार।

    राजधानी के हरिद्वार बाईपास पर जलती कार।

    HighLights

    1. बाइक सवारों को बचाने में कार डिवाइडर पर चढ़ी

    2. नशे में धुत युवकों ने कार में आग लगाई

    3. बीच-बचाव करने वालों पर चाकू से हमला किया

    जागरण संवाददाता, देहरादून। राजधानी के हरिद्वार बाईपास पर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कार चालक को बाइक सवारों की जान बचाना भारी पड़ गया।

    बाइक को बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर पर क्या चढ़ी, नशे में धुत बाइक सवार दो युवकों ने आव देखा न ताव और कार में आग लगा दी।

    इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने आए स्थानीय लोगों पर युवकों ने चाकू से हमला भी कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।

    कट मारने पर अनियंत्रित हुई कार

    जानकारी के अनुसार, कार चालक आईएसबीटी (ISBT) से कारगी की तरफ आ रहा था। इसी दौरान उसकी कार के आगे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक चल रहे थे।

    अचानक बाइक चालक ने तेजी से कट मारा। बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में कार चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे डिवाइडर पर जा चढ़ी।

    गाली-गलौज के बाद कार को फूंका

    कार डिवाइडर पर चढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और गाली-गलौज शुरू हो गई। इस बीच, नशे में धुत बाइक सवार युवक इतने आक्रोशित हो गए कि उन्होंने कार को आग के हवाले कर दिया।

    बीच-बचाव करने वालों पर चाकू से वार

    जब आस-पास के राहगीर और स्थानीय लोग मामला शांत कराने और बीच-बचाव करने के लिए आगे आए, तो हुड़दंगी बाइक सवारों ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    पुलिस ने आरोपितों को दबोचा

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों उपद्रवी युवकों को हिरासत में लिया और उन्हें पटेलनगर कोतवाली ले गई।

    इस बीच सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

    यह भी पढ़ें- पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ निहंग उत्तराखंड में घुसे, देहरादून में आधी रात को DM-SSP ने खुद संभाला मोर्चा

    यह भी पढ़ें- देहरादून में कोर्ट का बड़ा फैसला: तंत्र-मंत्र के नाम पर हड़पे थे रुपये व सोना, पीड़िता को सौंपने का आदेश

    खबरें और भी