देहरादून: मसूरी रोड पर कार खाई में गिरी, एक युवक की हुई मौत; दो को सुरक्षित निकाला
देहरादून में मसूरी रोड पर शिखरफाल के पास शुक्रवार रात एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में पिथौरागढ़ निवासी मोहित की मौत हो गई। ...और पढ़ें

मसूरी रोड पर शिखरफाल के पास कार खाई में गिरने के बाद रेस्क्यू आपरेशन चलाती एसडीआरएफ की टीम।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
देहरादून, जागरण संवाददाता। मसूरी रोड पर शिखरफाल के पास शुक्रवार रात एक थार खाई में गिर गई। मौके पर सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने युवक व युवती को सुरक्षित निकाल लिया है जबकि एक युवक थार के नीचे फंसा हुआ था। जिसके बाद देहरादून से क्रेन मंगवाई गई।
थानाध्यक्ष राजपुर प्रदीप रावत ने बताया कि खाई में गिरी थार के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहित निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है, जो कि अभी भी थार के नीचे दबा है। शव को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
शुक्रवार रात को आपदा कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि शिखरफाल के निकट एक थार गहरी खाई में गिर गई है, जिसके बाद तत्काल एसडीआरएफ टीम को मौके पर भेजा गया।
सूचना मिलते ही सहस्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया।
कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीम ने खाई में गिरे एक युवक और एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
घायलों की पहचान भार्गव शर्मा (24 वर्ष), निवासी पंडितवाड़ी, देहरादून और दिशा रावल (24 वर्ष), निवासी प्रेमनगर, देहरादून के रूप में हुई है।
रेस्क्यू के दौरान पता चला कि थार में एक और युवक सवार था। एसडीआरएफ टीम ने जब गहन सर्चिंग अभियान चलाया तो पाया कि तीसरा युवक चट्टान के बीच में थार के नीचे दबा हुआ है।
पिथौरागढ़ निवासी मोहित की थार के नीचे दबने मौत हो गई। मृतक युवक का शव निकालने एसडीआरएफ टीम मौके पर डटी हुई है।
यह भी पढ़ें- देहरादून में 120 KM की रफ्तार में दौड़ी थार, तीन युवकों को रौंदा; एक की हुई मौत
यह भी पढ़ें- देहरादून में कब थमेगा रफ्तार की कहर, हादसा देख सहमे लोग; कई लोग घायल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।