चारधाम यात्रियों के लिए उत्तराखंड सरकार की पहल, मिला दुर्घटना बीमा कवच
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की संस्था ने चारधाम यात्रियों के लिए दुर्घटना बीमा करवाया है। यह बीमा भगदड़, प्राकृतिक आपदा या आतंकी घटना में प्रभावित श्रद ...और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अपनी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से 10 करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा करवाया है।
इस संबंध में बीमा प्रीमियम और सेवाकर की 3.67 लाख रुपये की धनराशि का चेक उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और भाजपा के युवा नेता सुयश रावत भी मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं के लिए बीमा सुविधा
कैबिनेट मंत्री महाराज ने बताया कि गत वर्षों की तरह इस बार भी चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बीमा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बीकेटीसी के माध्यम से यूनाइटेड इंडिया इंश्यारेंस का दुर्घटना बीमा किया गया। इसके तहत बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए 2.50-2.50 करोड़ रुपये का बीमा कवर निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि बीमा पालिसी के अनुसार मंदिर परिसरों में भगदड़, प्राकृतिक आपदा अथवा आतंकवादी घटना जैसी परिस्थितियों में प्रभावित प्रत्येक श्रद्धालु को एक लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाएगी। पर्यटन मंत्री ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा पर आने से पहले स्वास्थ्य परीक्षण और डाक्टर की सलाह अवश्य लें।
उन्होंने कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आक्सीजन की कमी के कारण स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए आवश्यक दवाएं और जरूरी उपकरण साथ रखें। साथ ही पहचान पत्र और यात्रा पंजीकरण दस्तावेज भी अनिवार्य रूप से अपने पास रखें तथा प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।