विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चारधाम यात्रा का दूसरा चरण: केदारनाथ-बदरीनाथ में बढ़ी भीड़, शनिवार के लिए 56 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

Published: Sat, 03 Oct 2026 08:24 AM (IST)

चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू होने से ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण में वृद्धि हुई है, शनिवार के लिए 56 हजार से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण हुए।

यात्रा का दूसरा चरण शुरू होने के साथ धामों के लिए पंजीकरण बढ़ा।

यात्रा का दूसरा चरण शुरू होने के साथ धामों के लिए पंजीकरण बढ़ा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए लगातार ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण हो रहे हैं। शनिवार के लिए 56 हजार से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण हुए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण भी हर दिन औसतन पांच हजार के आसपास हो रहे हैं।

मौसम साफ होने के साथ यात्रा का दूसरा चरण अब जोर पकड़ चुका है। यात्रा का पहला चरण धामों के कपाट खुलने के मुहूर्त से लेकर तीस जून तक रहता है। उसके बाद जुलाई, अगस्त और सितंबर मध्य तक वर्षा के चलते तीर्थ यात्री सीमित संख्या में धामों में आते हैं। पंद्रह सितंबर से यात्रा का दूसरा चरण शुरू होता है।

यह भी पढ़ें- छुट्टियों के चलते ऋषिकेश में पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों की भीड़, चारधाम यात्रा के लिए कम पड़ गई बसें

दो दिन के लिए यात्रा की गई थी स्थगित 

सितंबर अंतिम सप्ताह तक भी वर्षा जारी रहने के कारण दो दिन के लिए यात्रा स्थगित की गई थी। मौसम खुलने के बाद अब धामों में भीड़ बढ़ने लगी है। खासतौर से केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए भीड़ बढ़ रही है। बदरीनाथ में श्राद्ध पक्ष में लोग पितृों को तर्पण देने भी जाते हैं।

चारधाम यात्रा प्रबंधन और नियंत्रण संगठन के अनुसार शनिवार को चारों धाम और हेमकुंड साहिब के लिए 56,418 ऑनलाइन पंजीकरण हुए हैं। इसमें यमुनोत्री के लिए 6,702, गंगोत्री के लिए 8,569, केदारनाथ के लिए 20,298, बदरीनाथ के लिए 19,056, हेमकुंड साहिब के लिए 1,793 पंजीकरण हुए हैं। गुरुवार को पांच हजार ऑफलाइन पंजीकरण हुए।

बदरीनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की व्यवस्थाओं को देखने के लिए चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के विशेष कार्य अधिकारी डा. प्रजापति नौटियाल ने बदरीनाथ में स्थलीय निरीक्षण किया। बताया कि यात्रा व्यवस्थाओं के साथ मास्टर प्लान के अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब बद्रीनाथ और गंगोत्री ने बनाए नए कीर्तिमान, इतने लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति और यात्रा से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारियों के साथ बैठक की गईl बताया कि वर्तमान में श्राद्ध पक्ष में बदरीनाथ में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। भीड़ नियंत्रण एवं रास्तों में लग रहे जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन को विशेष सतर्क रहने को कहा गया है।