Trending

    देहरादून में शिया समुदाय ने खामेनेई की मौत पर निकाला कैंडल मार्च, अमेरिका-इजरायल के खिलाफ जताया आक्रोश

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 02:00 AM (IST)

    देहरादून में शिया समुदाय ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की कथित अमेरिका-इजरायल हमले में मौत पर कैंडल मार्च निकाला। समुदाय ने अमेरिका और ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर दून में शिया समुदाय ने कैंडल मार्च निकाल अमेरिका-इज़राइल के खिलाफ आक्रोश जताया। मस्जिदों में मजलिस कर खामेनेई के समाज के लिए योगदान को याद किया।

    मंगलवार शाम को इंदर रोड से भगत सिंह कालोनी इमामबाड़ा तक कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें काफी संख्या में शिया समुदाय के लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि अयातुल्लाह अली खामेनेई की शहादत बड़ी क्षति है।

    यह कोई एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि पूरी इंसानियत पर हमला है। दुनिया में लोग अमेरिका और इजरायल के प्रति इस हमले से काफी आक्रोशित हैं।

    वे अमेरिका और इजराइल के जुल्म के खिलाफ आवाज उठाते रहे और मजलूम का साथ दिया। इतिहास में जब बेइंसाफी हुई है, लोगों ने सिद्धांत के साथ विरोध दर्ज किया है।