दूसरे प्रयास में चमकीं दून की दिव्यांशी चौधरी: NEET-UG में AIR 605 रैंक के साथ हासिल किए 667 अंक
दून की दिव्यांशी चौधरी ने नीट यूजी में 667 अंक हासिल कर ऑल इंडिया 605वीं रैंक प्राप्त की है। पहले प्रयास में सफलता न मिलने पर उन्होंने हार नहीं मानी औ ...और पढ़ें

दून की दिव्यांशी ने हासिल की आल इंडिया 605 रैंक।
HighLights
दिव्यांशी चौधरी ने नीट यूजी में 667 अंक प्राप्त किए
ऑल इंडिया रैंक 605 हासिल कर दूसरे प्रयास में सफल
सरकारी मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर बनने का है लक्ष्य
जागरण संवाददाता, देहरादून। दून की दिव्यांशी चौधरी ने नीट यूजी में 667 अंक हासिल कर आल इंडिया 605 रैंक प्राप्त की है। दिव्यांशी के पिता दिनेश कुमार लोक निर्माण विभाग में सहायक अभियंता हैं, जबकि उनकी मां सुमन शिक्षिका हैं।
दिव्यांशी की प्रारंभिक शिक्षा श्रीनगर गढ़वाल में हुई। इसके बाद उन्होंने आल सेंट्स कालेज, नैनीताल से 10वीं की परीक्षा 96 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की।
इंटर की परीक्षा उन्होंने कोटा से 94 प्रतिशत अंकों के साथ पास की। दिव्यांशी ने बताया कि पहले प्रयास में उन्हें मनचाही सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
अपनी कमियों को सुधारते हुए नियमित पढ़ाई और बेहतर रणनीति के साथ दूसरे प्रयास की तैयारी की। इसी मेहनत का परिणाम उन्हें 667 अंक और आल इंडिया रैंक 605 के रूप में मिला। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया।
दिव्यांशी ने बताया कि उनकी बड़ी बहन दीपशिखा भी हल्द्वानी मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं, जिनसे उन्हें हमेशा प्रेरणा मिलती रही।
वहीं, उनके छोटे भाई सैनिक स्कूल कुंजपुरा में कक्षा 12वीं के छात्र हैं। परिवार का सहयोग और सकारात्मक माहौल उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रहा।
दिव्यांशी का लक्ष्य एक प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कालेज से एमबीबीएस कर चिकित्सक बनना और समाज की सेवा करना है।
यह भी पढ़ें- नीट-यूजी परिणाम के बाद उत्तराखंड में काउंसलिंग की तैयारी, 500 से अधिक अंक पर सरकारी कालेज में मजबूत दावेदारी
यह भी पढ़ें- सपना, समर्पण और मेहनत से बारामती की श्रावणी ने नीट-यूजी में हासिल की पांचवी रैंक