विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति साहू के खिलाफ मिले अहम सबूत, गैर-जमानती वारंट जारी

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:07 AM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 10:31 AM (IST)

एसआईटी जांच में कैबिनेट मंत्री रेखा के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हो गई हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या व उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) को गिरधारी लाल उर्फ साहू के विरुद्ध कई अहम साक्ष्य हाथ लगे हैं।

इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज कर दी है। पूर्व में ही पुलिस गिरधारी लाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट प्राप्त कर चुकी है। अब वारंट जारी होने के बाद उसकी गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।

 लगातार जांच में जुटी एसआईटी

जानकारी के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी लगातार जांच में जुटी हुई है। जांच के दौरान टीम को ऐसे महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं, जो आरोपित के खिलाफ कार्रवाई को मजबूत आधार प्रदान कर सकते हैं। इन साक्ष्यों के मिलने के बाद पुलिस ने गिरधारी लाल की गिरफ्तारी को प्राथमिकता में रखा है।

बताया जा रहा है कि आरोपित की तलाश में पुलिस की कई टीमें पहले ही रवाना की जा चुकी हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। माना जा रहा है कि पुलिस की लगातार दबिश और बढ़ते कानूनी शिकंजे के चलते गिरधारी लाल की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

एसआईटी की जांच में सामने आए साक्ष्यों को भी आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद अब पुलिस के सामने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की चुनौती है।

आने वाले दिनों में इस मामले में बड़ी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल गिरधारी लाल की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें सक्रिय हैं और उसकी तलाश लगातार जारी है। इससे पहले ही गिरधारी लाल की अग्रिम जमानत याचिका को कोर्ट निरस्त कर चुका है।

गिरधारी लाल साहू के विरुद्ध पूर्व में ही गैर जमानती वारंट हासिल किए जा चुके हैं। कुछ टीमें उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में दबिश दे रही हैं। जांच में पुलिस के हाथ कई अहम साक्ष्य लगे हैं।
- प्रमेंद्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून

यह भी पढ़ें- रेखा आर्या-साहू विवाद: गिरधारी लाल साहू के नेपाल भागने की आशंका, SIT को करीबियों की तलाश

यह भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या विवाद में बढ़ीं गिरधारी लाल साहू की मुश्किलें, SIT ने दर्ज किए स्टाफ के बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।