कार-डंपर की आमने-सामने भीषण भिड़ंत में भाई-बहन की मौत, बदरीनाथ हाईवे पर हादसा
बदरीनाथ हाईवे पर मालाकुंठी के पास कार और डंपर की भीषण टक्कर में भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
बदरीनाथ हाईवे पर कार-डंपर की आमने-सामने टक्कर
ऋषभ सेमवाल और रक्षा सेमवाल की मौके पर मौत
दो अन्य घायल एम्स में भर्ती, उपचार जारी
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। बदरीनाथ हाईवे पर सड़क दुर्घटना में कार सवार भाई और बहन की मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए है, उनका एम्स में उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती प्रदीप चौहान ने बताया कि हाईवे पर मालाकुंठी के समीप कार और डंपर की आमने-सामने की टक्कर हुई है।
श्रीनगर की तरफ जा रहे थे कार सवार
स्विफ्ट कार में सवार चार लोग ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। श्रीनगर की ओर से डंपर आ रहा था। मोड के पास कार और डंपर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार डंपर के नीचे घुस गई। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
हादसे में भाई और बहन की मौके पर ही मौत
दुर्घटना में कार चालक ऋषभ सेमवाल और उनके बगल की सीट पर बैठी बहन रक्षा सेमवाल निवासी डांग, श्रीनगर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे की सीट पर बैठे दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया। उनका नाम, पता पुलिस जुटा रही है।
यह भी पढ़ें- सीएम धामी सरकार का 6.50 लाख महिलाओं को तोहफा, मुफ्त रोडवेज बस यात्रा का मिलेगा लाभ
मृतकों के पिता सिंचाई विभाग में प्रशासनिक अधिकारी
बताया गया कि मृतकों के पिता सिंचाई विभाग में प्रशासनिक अधिकारी हैं। रक्षा कीर्तिनगर के अस्पताल में लैब टेक्निशियन थी। ऋषभ सिंचाई विभाग में एक जेई के साथ अस्थाई तौर पर काम करता था। स्वजन को सूचना दे दी गई है।
