त्विषा शर्मा को ऋषिकेश से था बेहद लगाव, इसलिए पिता ने बेटी की अस्थियां गंगा में की विसर्जित
त्विषा शर्मा हत्याकांड में पिता नवनिधि शर्मा ने बेटी की अस्थियां ऋषिकेश के गंगा घाट पर विसर्जित कीं, जहां त्विषा को एकांत समय बिताना पसंद था। ...और पढ़ें

त्विषा शर्मा शर्मा की अस्थियां ऋषिकेश में गंगा में विसर्जित की गईं।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। देशभर में चर्चित त्विषा शर्मा हत्याकांड में मृतका त्विषा के पिता ने शुक्रवार को बेटी के अस्थियों का विसर्जन ऋषिकेश स्थित गंगा घाट में किया है।
इस दौरान पिता नवनिधि शर्मा ने भावुक होते हुए कहा कि उनकी बेटी को ऋषिकेश का गंगा तट बहुत पसंद था। वह कई घंटे यहां एकांत समय बिताना पसंद करती थी। यही कारण है कि उन्होंने बेटी का अस्थि विसर्जन ऋषिकेश गंगा घाट में करने का निर्णय लिया।
उन्होंने मां गंगा से बेटी के लिए न्याय की प्रार्थना की और कहा कि न्यायालय से ऐसी नजीर पेश होते देखना चाहते हैं जो सिर्फ उनके बेटी को न्याय देने तक सीमित न रहे, बल्कि दहेज कुप्रा से पीड़ित हर बेटी के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित कर सके।

पिता ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि वह अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के ससुराल पक्ष ताकतवर लोग हैं, लेकिन आज उनकी बेटी को न्याय दिलाने के लिए देशभर से लोगों का समर्थन मिल रहा है।
यह देखकर अच्छा लग रहा है। कहा कि आज भी देशभर में दहेज कुप्रथा की जड़े व्याप्त हैं। कई बेटियां ससुराल में इस कुप्रथा से रोजाना जूझती हैं। वह चाहते हैं कि त्विषा केस में न्यायालय से ऐसा न्याय मिले, जो इस कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने में निर्णायक साबित हो।
खबरें और भी
कहा कि उन्हें न्यायालय, जांच एजेंसियों पर पूर्ण विश्वास है। वह त्विषा को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। बता दें कि त्विषा शर्मा की प्रेम विवाह के पांच महीने बाद दुखद मौत हो गई।
त्विषा के स्वजनों ने पति व सांस पर दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी कर रही है।
यह भी पढ़ें- त्विषा शर्मा केस: गिरिबाला और समर्थ 5 दिन की CBI रिमांड पर, होगी आमने-सामने पूछताछ
यह भी पढ़ें- CBI हिरासत में जापान की मर्डर मिस्ट्री ‘Butter’ पढ़ रहा समर्थ; त्विषा केस के बीच क्राइम थ्रिलर ने बढ़ाई दिलचस्पी
यह भी पढ़ें- त्विषा से दीपिका और... दहेज हत्या के अब तक कितने केस? समझौते के नाम पर बलिवेदी पर न चढ़ाएं बेटियां
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।