Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

DA Hike: उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी; CM ने दी मंजूरी- कब से लागू?

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सार्वजनिक निगमों उपक्रमों और प्राधिकरणों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सातवें वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों को 1 जनवरी 2024 से मिलेगा। इस निर्णय से 35 हजार से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

By Ravindra kumar barthwal Edited By: Nitesh Srivastava Updated: Mon, 23 Sep 2024 08:51 PM (IST)
Hero Image
उत्तराखंड में सार्वजनिक निगमों, उपक्रमों के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता (फाइल फोटो) जागरण

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सार्वजनिक निगमों, उपक्रमों और प्राधिकरणों में सातवें वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों को एक जनवरी, 2024 से मिलेगा।

प्रदेश सरकार राजकीय कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ दे चुकी है। प्रदेश के सार्वजनिक निगमों, उपक्रमों और प्राधिकरण के कर्मचारियों को अभी तक महंगाई भत्ते का लाभ नहीं मिला है। इसे लेकर निगम कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की थी। मुख्यमंत्री ने महासंघ की मांगों पर समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया था।

इस क्रम में मुख्यमंत्री ने निगमों, उपक्रमों व प्राधिकरणों के कर्मचारियों को यह राहत दी। सातवें, छठे और पांचवें केंद्रीय वेतनमान में कार्यरत इन कार्मिकों को एक जनवरी, 2024 से बढ़ी दर पर महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से 35 हजार से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे।