नेपाल में आई तबाही के बाद उत्तराखंड सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 1070 पर कर सकते हैं कॉल
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नेपाल में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ से प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
नेपाल में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़।
उत्तराखंड सरकार ने नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी की।
देहरादून आपातकालीन केंद्र से संपर्क करें, टोल फ्री 1070।
जागरण संवाददाता, देहरादून। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति को देखते हुए उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने उत्तराखण्ड के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
यदि कोई उत्तराखण्ड का नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसा हुआ है अथवा कोई किसी व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी साझा करना चाहता है, तो राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून के इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून के हेल्पलाइन नंबर
- 0135-2710334, 2710335
- 2664314, 2664315, 2664316
- 8218867005
इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1070 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- देहरादून में पेड़ से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत, दो घायल
