विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, धामी सरकार ने 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों का किया तबादला

Published: Wed, 11 Nov 2026 10:32 PM (IST)

उत्तराखंड सरकार ने चुनाव आयोग के निर्देशों पर 10 आईएएस और 20 पीसीएस समेत 30 प्रशासनिक अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

HighLights

  1. चुनाव आयोग के निर्देश पर हुए तबादले।

  2. 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारी प्रभावित।

  3. आयोग की टीम के दौरे से पहले फेरबदल।

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। निर्वाचन आयोग के लंबे समय से जमे सरकारी कार्मिकों के स्थानांतरण के निर्देशों का असर दिखने लगा है। आयोग की टीम के उत्तराखंड दौरे से तीन दिन पहले बुधवार को सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए हैं। 10 आइएएस और 20 पीसीएस समेत 30 प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्व बदले गए।

आइएएस निधि यादव से निदेशक पंचायती राज की जिम्मेदारी वापस ली गई है, जबकि शेष प्रभार यथावत रहेंगे। अभिनव शाह को सीडीओ देहरादून से अपर सचिव पर्यटन एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद बनाया गया है। दीपक सैनी को सीडीओ पिथौरागढ़ से सीडीओ देहरादून और प्रवीण कुमार को अपर निदेशक शहरी विकास से सीडीओ पिथौरागढ़ बनाया गया है।

प्रतीक्षारत अनामिका को सीडीओ अल्मोड़ा की जिम्मेदारी मिली है। आशिमा गोयल को संयुक्त मजिस्ट्रेट ऊधमसिंह नगर से नगर आयुक्त हल्द्वानी, दीपक रामचंद्र सेठ को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की से सीडीओ चमोली और राहुल आनंद को संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून से सीडीओ उत्तरकाशी बनाया गया है। गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी से रुड़की और दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से काशीपुर भेजा गया है।

पीसीएस अधिकारियों में जीवन सिंह नन्याल को अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल से आयुक्त गन्ना एवं चीनी, काशीपुर बनाया गया है। त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को आयुक्त गन्ना एवं चीनी, काशीपुर और प्रधान प्रबंधक चीनी मिल किच्छा से अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल भेजा गया है। अभिषेक त्रिपाठी को सीडीओ चमोली से निदेशक पंचायती राज, रामजी शरण शर्मा को सीडीओ अल्मोड़ा से अपर निदेशक आइटीडीए और जय भारत सिंह को सीडीओ उत्तरकाशी से अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय बनाया गया है। तीर्थपाल सिंह अपर निदेशक आइटीडीए के पद पर बने रहेंगे।

श्याम सिंह राणा को एडीएम रुद्रप्रयाग से अपर नगर आयुक्त देहरादून, नारायण सिंह नबियाल को एडीएम बागेश्वर से एडीएम चमोली और विवेक प्रकाश को एडीएम चमोली से अपर आयुक्त गन्ना एवं चीनी तथा प्रधान प्रबंधक चीनी मिल किच्छा की जिम्मेदारी दी गई है। पंकज कुमार उपाध्याय को एडीएम (प्रशासन/नजूल) ऊधमसिंह नगर और सचिव जिला विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त प्रभार से अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार बनाया गया है। कौस्तुभ मिश्र को एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ऊधमसिंह नगर और विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (सीएएलए) से उप निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर भेजा गया है।

स्मृता परमार को एडीएम देहरादून एवं सीएएलए से नगर आयुक्त रुड़की, रविंद्र सिंह बिष्ट को नगर आयुक्त काशीपुर से एडीएम बागेश्वर और निर्मला बिष्ट को उप निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर एवं उप सचिव मुख्यमंत्री से एडीएम (प्रशासन/नजूल) ऊधमसिंह नगर बनाया गया है। जितेंद्र कुमार को एडीएम (प्रशासन) हरिद्वार से एडीएम देहरादून एवं सीएएलए की जिम्मेदारी मिली है।

नूपुर वर्मा को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी से नगर आयुक्त रुद्रपुर, कमलेश मेहता को डिप्टी कलेक्टर टिहरी से एडीएम रुद्रप्रयाग और विनोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर देहरादून से एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ऊधमसिंह नगर तथा सचिव जिला विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। परितोष वर्मा को नगर आयुक्त हल्द्वानी से नगर आयुक्त काशीपुर और गोपाल राम बिनवाल को नगर आयुक्त रुड़की से अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार बनाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।