Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में प्री-मानसून की फुहारें, गर्मी से मिली बड़ी राहत

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 12:10 PM (IST)

    उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा, गरज-च ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादू। उत्तराखंड में मौसम इन दिनों पूरी तरह मेहरबान बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों का डेरा है और धूप-बादलों की आंख-मिचौनी के बीच हल्की से मध्यम वर्षा का सिलसिला जारी है।

    मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। हालांकि, सोमवार को अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान रविवार की तुलना में कुछ अधिक दर्ज किया गया, लेकिन अब भी दिन का पारा सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है।

    प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार को भी गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

    मैदानी क्षेत्रों में सोमवार सुबह तेज धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और कई स्थानों पर रिमझिम बारिश शुरू हो गई। देहरादून में भी सुबह चटख धूप के बाद दोपहर बाद बारिश के दौर चले, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।

    वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम अधिक सक्रिय बना हुआ है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के हिमपात की सूचना है। मौसम में नमी बढ़ने से पहाड़ों में सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास भी बना हुआ है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को राज्य के पर्वतीय जनपदों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गर्जन के साथ बारिश व 4000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और गर्जन के साथ बारिश होने के आसार हैं।

    खबरें और भी

    मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन राज्यभर में मौसम का बदला हुआ मिजाज बना रह सकता है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    • विभिन्न शहरों को तापमान
    • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
    • देहरादून, 32.6, 20.2
    • ऊधमसिंह नगर, 33.6, 21.6
    • मुक्तेश्वर, 17.0, 11.0
    • नई टिहरी, 22.9, 12.6

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ से प्री मानसून में 27% अधिक वर्षा, मई का महीना रहा ठंडा

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश से मौसम सुहावना, देहरादून में पारा 10 डिग्री गिरा