विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुद्रपुर में खुलेगा उत्तराखंड का पहला एंटी नारकोटिक्स थाना, नशे पर लगेगी लगाम

Published: Thu, 22 Oct 2026 12:35 PM (IST)

उत्तराखंड में नशा मुक्त अभियान के तहत रुद्रपुर में पहला एंटी नारकोटिक्स थाना खोला जाएगा। इसके लिए 32 पदों का ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

विकास गुसाईं, देहरादून। प्रदेश सरकार अब नशा मुक्त उत्तराखंड को लेकर गंभीरता के साथ आगे कदम बढ़ा रही है। इस कड़ी में ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में पहला एंटी नारकोटिक्स थाना खोला जाएगा। इसके लिए 32 पदों का सृजन किया जाना प्रस्तावित है। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में नारकोटिक्स के पूरे ढांचे के लिए तकरीबन 70 पदों की आवश्यकता बताई गई है।

प्रदेश सरकार लगातार नशे पर रोक लगाने के लिए कदम उठा रही है। इसके लिए प्रदेश में तीन स्तरीय ढांचा तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ा है। इसके तहत राज्य स्तर, जिला स्तर व थाना स्तर पर नशे के खिलाफ कार्रवाई की व्यवस्था बनाई जा रही है।

कुछ समय पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई नार्को कार्डिनेशन सेंटर की बैठक में भी इस व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे। प्रदेश में इस समय नार्काेटिक्स मुख्यालय के लिए 20 पद सृजित किए गए हैं। जिनमें पुलिस की ही अन्य शाखाओं से कार्मिकों को प्रतिनियुक्ति पर रखा गया है। अब इस व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके तहत पहला थाना रुद्रपुर में खोला जाना प्रस्तावित है।

दरअसल, रुद्रपुर व आसपास के क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले बढ़े हैं। यहां से न केवल नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं नजदीक हैं बल्कि पंजाब के भी यहां से सीधे तार जुड़े हुए हैं। यही कारण भी है कि रुद्रपुर में यह थाना खोला जा रहा है। साथ ही नारकोटिक्स निदेशालय का ढांचा भी तैयार किया जा रहा है। इसके तहत निदेशालय में डीआइजी से लेकर चालक स्तर तक के लिए नए पदों का सृजन किया जाएगा।

सचिव गृह शैलेश बगौली ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से इस संबंध में प्रस्ताव मिला है। इसका अध्ययन किया जा रहा है।