Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून के चकराता में बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड, फसलों को हुआ भारी नुकसान

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 08:23 PM (IST)

    चकराता और आसपास के क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ है। अचानक बदले मौसम से ठंड बढ़ गई है, जिससे लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा ल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि से बगीचों में सफेद हुई जमीन। किसान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, चकराता (देहरादून)। मौसम के मिजाज ने चकराता और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित कर दिया।

    कई स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से जहां ठंड में इजाफा हुआ, वहीं किसानों और बागवानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

    जिससे बागवानों व काश्तकारों के चेहरे उत्पादन घटने की आशंका के चलते लटक गए।

    hailstorm

    शनिवार को चकराता व आसपास के इलाकों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    शाम करीब चार से पांच बजे के बीच चकराता तहसील क्षेत्र के मुंडोई, कचाणू, हिवाई, सुई, खोलरा, रेटाड़, अमराड़, झबराड़, कुनैन, सेंज व खरोड़ा सहित कई गांवों में तेज ओलावृष्टि हुई।

    _hailstorm in chakrata

    ओलावृष्टि से क्षेत्र के किसानों और बागवानों को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा। किसान हुकम सिंह, कलम सिंह चौहान, खजान चौहान, नेपाल चौहान, सचिन ने बताया कि ओलों की मार से मटर, सेब, खुमानी, आड़ू और प्लम की फसल को भारी क्षति हुई है।

    उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। इसके अलावा कई अन्य क्षेत्रों में भी हल्की ओलावृष्टि दर्ज की गई।

    hailstorm in chakrata doon

    दिनभर चलने वाली ठंडी हवाओं और बारिश के कारण क्षेत्र में ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। जिससे लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा।

    ठंड बढ़ने के चलते स्थानीय लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। लोग एक बार फिर गर्म कपड़ों में नजर आए। कई लोगों ने ठंड से बचाव के लिए हीटर और अंगीठी का सहारा लिया।

    मौसम के इस बदले रुख ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: मौसम का मिजाज बदला, सात जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट: पहाड़ों में ट्रेकिंग पर लगी रोक, प्रशासन High Alert पर