विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में ऑस्ट्रेलिया से तीर्थयात्रा पर आए NRI की गंगा में नहाने के दौरान डूबने से मौत

Published: Tue, 03 Nov 2026 10:03 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2026 10:06 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया से हरिद्वार तीर्थ यात्रा पर आए एक एनआरआई की गंगा में डूबने से मौत हो गई। तैरने में माहिर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ऑस्ट्रेलियाई एनआरआई की हरिद्वार गंगा में डूबकर मौत।

  2. सप्तऋषि क्षेत्र में गहरे पानी में गए, हुए लापता।

  3. कनखल क्षेत्र से बरामद हुआ एनआरआई का शव।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। ऑस्ट्रेलिया से पत्नी व अन्य स्वजनों के साथ तीर्थ यात्रा पर हरिद्वार पहुंचे एक एनआरआई की गंगा में डूबकर मौत हो गई। हादसा उत्तरी हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में हुआ। तैरने में महारथ के चलते 31 वर्षीय वास्तव मूर्ति गंगा के बीच चले गए और अचानक डूबकर लापता हो गए। शाम के समय कनखल क्षेत्र में गंगा से एनआरआई का शव बरामद हो गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, आस्ट्रेलिया निवासी वास्तव मूर्ति इन दिनों भारत आए हुए हैं। मंगलवार को वह अपनी पत्नी, सास-ससुर सहित परिवार के कुल सात सदस्यों के साथ मंगलवार को वह गंगा दर्शन के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। उत्तरी हरिद्वार में दोपहर के समय सप्तऋषि स्थित ठोकर नंबर 16 के पास पूरा परिवार गंगा स्नान कर रहा था। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि वास्तव मूर्ति तैरने में एक्सपर्ट थे। इसलिए वह गंगा के बीच में जाकर स्नान करने लगे।

तभी वे अचानक गहरे पानी में डूबकर लापता हो गए। जिससे स्वजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर सप्तऋषि चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार पहुंचे और जल पुलिस को बुलाया। जवानों ने कई घंटे तक वास्तव मूर्ति की तलाश की। मगर कुछ पता नहीं चल पाया। शाम के समय कनखल क्षेत्र में जल पुलिस के जवानों ने वास्तव मूर्ति का शव बरामद कर लिया। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।