विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड एनकाउंटर: भगवानपुर में पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल और दूसरा फरार

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:36 AM (IST)

भगवानपुर में पुलिस और गौ-तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक शातिर गौ-तस्कर छोटू के पैर में गोली लगी और ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में बदमाश। जागरण

पुलिस की गिरफ्त में बदमाश। जागरण

HighLights

  1. पुलिस और गौ-तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई।

  2. एक शातिर गौ-तस्कर के पैर में गोली लगी।

  3. घायल बदमाश का साथी मौके से फरार हुआ।

संवाद सूत्र जागरण, भगवानपुर। पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर गौ-तस्कर के पैर में गोली लग गई। जवाबी फायरिंग में घायल हुए बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में तुरंत रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, मुठभेड़ का फायदा उठाकर उसका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस जंगलों में कांबिंग कर रही है।

जानकारी के अनुसार, भगवानपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिकरौढा क्षेत्र में आम के एक बाग में कुछ गौतस्कर गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जब मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू की, तो खुद को चारों तरफ से घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग झोंक दी।

पुलिस ने भी आत्मरक्षा जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से उसे दबोच लिया। पूछताछ और जांच में घायल आरोपी की पहचान छोटू, निवासी ग्राम हलजोरा, थाना भगवानपुर के रूप में हुई है। छोटू इलाके का कुख्यात अपराधी बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- गंगोत्री और यमुनोत्री में टूटा श्रद्धालुओं की संख्या का ऑल-टाइम रिकॉर्ड, 18.91 लाख से ज्यादा लोगों ने किए दर्शन

मुठभेड़ के दौरान उसका साथी कालू भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- देहरादून में रिटायर्ड BRO अधिकारी से 9.05 लाख रुपये की साइबर ठगी, पुलिस को दी तहरीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।