हरिद्वार में सनसनीखेज वारदात: शिव मंदिर परिसर में दो साधुओं की हत्या, शवों को जमीन में दबाया
हरिद्वार के फूलगढ़ गांव स्थित एक शिव मंदिर परिसर में दो साधुओं की हत्या कर उनके शवों को जमीन में दबा दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने जांच शुर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
हरिद्वार के फूलगढ़ गांव में दो साधुओं की हत्या
शिव मंदिर परिसर में शवों को जमीन में दबाया गया
एक साधु का गला घोंटा, दूसरे को चाकू से गोदा
संवाद सूत्र, पथरी (हरिद्वार)। शिवगढ़ गांव में दो साधुओं की हत्या कर शव मंदिर परिसर में दबा दिए गए। एक साधु का गला दबाकर तो दूसरे की चाकू से गोदकर हत्या की गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
हालांकि पुलिस को तीन संदिग्ध साधु वेशधारियों पर हत्या का शक है, जो बाहर से आकर मंदिर में ठहरे थे। तीनों गायब बताए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, शिवगढ़ गांव में काफी पुराना शिव मंदिर है, जिसमें सेवा गिरि और उत्तम गिरि रह रहे थे। सोमवार सुबह से दोनों साधु मंदिर परिसर में नजर नहीं आए तो ग्रामीणों को शक हुआ। खोजबीन के दौरान मंदिर परिसर में दोनों के शव जमीन में दबे मिलने से सनसनी फैल गई।
सीओ लक्सर देवेंद्र नेगी, पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि शनिवार रात तीन साधु वेशधारी मंदिर परिसर में ठहरे थे, लेकिन अब तीनों गायब बताए जा रहे हैं।
पुलिस इस हत्याकांड में उनकी भूमिका से इन्कार नहीं कर रही है। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। संदिग्ध साधु वेशधारियों की तलाश में टीम को लगाया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
खबरें और भी
हत्या के कारणों पर सवाल
सेवा गिरी और उत्तम गिरि कहां के मूल निवासी थे, इस बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी नहीं है।
तीनों संदिग्ध साधु वेशधारी मंदिर में ही रुके थे, इसलिए यह साफ है कि वे सेवा गिरि व उत्तम गिरि के परिचित रहे होंगे, लेकिन ऐसा क्या कारण हो सकता है कि उन्होंने सेवा गिरी व उत्तम गिरी की हत्या कर डाली।
कहीं, सेवा गिरी या उत्तम गिरी के गुजरे हुए कल से तो हत्या का कोई कनेक्शन तो नहीं है, या फिर उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में युवती से मिलने पहुंचे करनाल के युवक से मारपीट, 'लव जिहाद' के शक में बजरंग दल ने गले में डाला पट्टा
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में ICICI बैंक से 50 लाख की संदिग्ध निकासी का पर्दाफाश, महिला समेत 3 जालसाज गिरफ्तार