विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न, कार न मिलने पर घर से निकाला; पुलिस ने शुरू की जांच

Updated: Wed, 26 Aug 2026 08:31 PM (IST)

दहेज में कार न मिलने पर हरिद्वार की एक विवाहिता को ससुराल से निकाल दिया गया। कोर्ट के आदेश पर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला गया।

  2. कोर्ट के आदेश पर पति व ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज।

  3. ज्वालापुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, कार्रवाई जारी।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता के पिता ने कोर्ट की मदद से आरोपित पति और ससुरालियों के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस के मुताबिक, ज्वालापुर अहबाबनगर निवासी मतलूब ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मन्तशा की शादी 10 मार्च 2023 को सलेमपुर दादूपुर निवासी शाहनवाज के साथ की थी। आरोप है कि शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद शाहनवाज और उसके स्वजन दहेज में कार की मांग करने लगे।

इसको लेकर उत्पीड़न किया जाता रहा। आरोप है कि 31 अगस्त को ससुराल पक्ष ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।- मेहताब आलम

यह भी पढ़ें- हरिद्वार के 'निशानेबाजों' का दुनिया में डंका, अभिनव और शौर्य ने शूटिंग में जीते गोल्ड; बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड