विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कमीशन का लालच... म्यूल अकाउंट और क्रिप्टोकरेंसी... उत्तराखंड में इंटरनेशनल साइबर ठगी का खुलासा, छह गिरफ्तार

Published: Sun, 06 Sep 2026 03:13 PM (IST)

नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी के मुखानी में एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें छह मुख्य आरोपियों और दो किशोरों को पकड़ा गया है।

गिरोह के तार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से जुड़े मिले हैं।

गिरोह के तार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से जुड़े मिले हैं।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी  म्यूल बैंक खातों के जरिये साइबर ठगी की रकम का लेनदेन करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का नैनीताल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मुखानी क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया। दो किशोरों को भी संरक्षण में लिया गया है। गिरोह के तार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से जुड़े मिले हैं।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई पांच-छह सितंबर की रात की गई। एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी क्राइम डा. जगदीश चंद्र और एसपी सिटी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण में मुखानी थाना पुलिस, एसओजी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें- पहले सस्ते लोन का ऑफर, फिर AI से अश्लील फोटो का खौफ; ग्वालियर में गृहिणी से 4 लाख की साइबर ठगी

टीम को मुखानी क्षेत्र में साइबर गिरोह के सक्रिय होने की सटीक सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य क्रिप्टोकरेंसी और अवैध लेनदेन के लिए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहे थे। मुख्य आरोपित राहुल यादव बाइनेंस के जरिये नकद रुपये देकर यूएसडीटी खरीदता था। इसके बाद अनधिकृत यूएमएएसटीईआर ऐप के माध्यम से यूएसडीटी को आगे बेचा जाता था।

युवाओं को कमीशन का लालच

गिरोह स्थानीय युवाओं को कमीशन का लालच देता था। उनके बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक और पासबुक हासिल कर लिए जाते थे। इन खातों में साइबर ठगी की रकम पहुंचाई जाती थी। बाद में एटीएम और सीडीएम के जरिये रकम निकालकर दूसरे खातों में भेजी जाती थी।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 1.18 लाख रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा एक डेल लैपटाप, एक एपल आइपैड और आइफोन 17 प्रो, आइफोन 14 प्रो, सैमसंग गैलेक्सी एस24 और एस22 अल्ट्रा समेत कई मोबाइल फोन मिले। 24 बैंकों के एटीएम व डेबिट कार्ड, 12 सिम कार्ड, छह चेकबुक, चार पासबुक और 16 बैंक जमा पर्चियां भी बरामद हुई हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 30.06 लाख की साइबर ठगी का भंडाफोड़, चीनी ऑपरेटरों से जुड़े सिंडिकेट के पांच जालसाज गिरफ्तार

मामले में मुखानी थाने में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(सी), 66(डी) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपितों के आपराधिक इतिहास और गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है। दो अन्य वांछित आरोपितों की तलाश भी जारी है।

गिरफ्तार आरोपितों में मुकेश यादव, हर्षित कुमार, कमल गोस्वामी, साहिल कुमार, मोहम्मद अयान और मोहम्मद शुमान शामिल हैं। मामले में मुख्य सरगना राहुल यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने टीम को 2500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।