विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मल्लिकार्जुन शुद्धीकरण पर फिर बवाल: हल्द्वानी रामलीला मैदान में कांग्रेसियों का "मौन" आज, नहीं मिली मंजूरी

Updated: Sun, 30 Aug 2026 11:00 AM (IST)

हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुए शुद्धीकरण के विरोध में कांग्रेस के मौन कार्यक्रम को रामलीला मैदान में अनुमति नहीं मिली।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुए शुद्धीकरण कार्यक्रम के विरोध में रविवार शाम रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले मौन कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिली। हालांकि, कांग्रेसियों का कहना है कि कार्यक्रम होकर रहेगा।

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने आयोजन को लेकर प्रशासन से अनुमति मांगी थी। लेकिन पुलिस रिपोर्ट के आधार पर अनुमति देने से इंकार कर दिया गया। कांग्रेसियों को शहर के तय धरनास्थल यानी बुद्ध् पार्क में कार्यक्रम करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी के रामलीला मैदान में खरगे की रैली के बाद शुद्धीकरण, कांग्रेस ने कहा- ये दलितों का अपमान

वहीं, आयोजनकर्ता आर्य ने कहा कि समानता, समरसता और भाई-चारे के संदेश के साथ शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम आयोजित होना था।

अगर उन्हें बुुद्ध् पार्क में ही कार्यक्रम करना था तो अनुमति क्यों मांगते? शुद्धीकरण के माध्यम से भाजपा ने संविधान की मूल भावना का अपमान किया है। सीएम के दौरे के बाद ही प्रशासन ने अनुमति देने से मना किया है। लेकिन कांग्रेसी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से रामलीला मैदान में ही कार्यक्रम करेंगे।

यह भी पढ़ें- मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी वाले मंच के कथित शुद्धीकरण पर भड़की कांग्रेस, शिमला में निकाला मार्च