विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नितिन नवीन ने उत्तराखंड की सैन्य परंपरा को सराहा, कहा- पीएम मोदी के दिल में बसती है वीरों की भूमि

Published: Thu, 10 Sep 2026 02:51 PM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हल्द्वानी में गौरव सेनानी मिलन समारोह में उत्तराखंड की सैन्य परंपरा को नमन ...और पढ़ें

HighLights

  1. नितिन नवीन ने उत्तराखंड की वीर सैन्य परंपरा और सैनिकों के योगदान को सराहा।

  2. प्रधानमंत्री मोदी के दिल में बसती है वीरों की भूमि उत्तराखंड, बोले नितिन नवीन।

  3. सीएम धामी ने वन रैंक वन पेंशन और रक्षा आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित गौरव सेनानी मिलन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड की वीर सैन्य परंपरा और सैनिकों के योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि वीरों की भूमि उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिल में बसती है।

सैनिकों के शौर्य और बलिदान के कारण ही देशवासी सुरक्षित और शांतिपूर्ण जीवन जी रहे हैं। नितिन नवीन ने कहा कि कश्मीर के लाल चौक पर अब पाकिस्तान का झंडा नहीं, बल्कि तिरंगा लहरा रहा है। उत्तराखंड ने देश को सैकड़ों वीर सैनिक और सैन्य अधिकारी दिए हैं।

घोड़ाखाल सैनिक स्कूल ने सेना को सैकड़ों अधिकारी दिए हैं। उत्तराखंड को देश का पहला सीडीएस देने का गौरव भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने सैन्य धाम को पांचवां धाम कहे जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि कुमाऊं रेजिमेंट का गौरवशाली इतिहास उत्तराखंड की सैन्य परंपरा की पहचान है। पूर्व सैनिकों की भूमि उनके दिल में राज करती है।

नितिन नवीन ने कहा कि वह चाहते हैं कि युवाओं को सरहद का दर्शन कराया जाए और इसे पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए।इससे युवा पीढ़ी सैनिकों के जीवन, संघर्ष और देशसेवा को करीब से समझ सकेगी तथा सेना में जाने की चाहत भी बढ़ेगी।

उन्होंने न्याय के देवता गोल्ज्यू देवता को प्रणाम करते हुए कहा कि जिस पर गोल्ज्यू देवता का आशीर्वाद हो, उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता।

उन्होंने सैनिकों और पूर्व सैनिकों के साथ उनके स्वजनों को भी नमन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में लगातार आत्मनिर्भर हो रहा है और अब हथियारों का निर्यात करने वाला देश बन गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वन रैंक वन पेंशन लागू कर सैनिकों को सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सैनिक कभी पूर्व सैनिक नहीं होता, सैनिक हमेशा सैनिक रहता है।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- राहुल मियां नहीं समझ सकते वंदेमातरम् का महत्व