Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'बढ़े चलो गढ़वालियों, बढ़े चलो...' की गूंज के बीच देश रक्षा की ली शपथ, 456 अग्निवीर सेना में हुए शामिल

    Updated: Tue, 02 Dec 2025 07:39 PM (IST)

    लैंसडौन में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर में 456 अग्निवीरों ने देश की रक्षा करने की शपथ ली। 'बढ़े चलो गढ़वालियों बढ़े चलो...' गीत के साथ उन्होंने सेन ...और पढ़ें

    Hero Image

    लैंसडौन में आयोजित कसम परेड समारोह में काेर्स छह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को सम्मानित करते परेड के समीक्षा अधिकारी ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी। जागरण 

    संवाद सहयोगी, जागरण लैंसडौन: बढ़े-चलो गढ़वालियों बढ़े चलो.... सेना गीत की स्वर लहरियों के बीच गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर के कोर-06 के द्वितीय बैच के 456 अग्निवीर देश की आन-बान-शान की हर कीमत पर रक्षा करने की शपथ ग्रहण करके थल सेना में शामिल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परेड के समीक्षा अधिकारी कमांडेंट गढ़वाल राइफल्स ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने अग्निवीरों से रेजिमेंट की ख्याति को विश्व में विख्यात करने का आह्वान किया है।

    मंगलवार को लैंसडौन में गढ़वाल राइफल्स के नायक भवानी दत्त परेड ग्राउंड में कोर 06 के अग्निवीर पार्ट 02 का कसम परेड समारोह आयोजित किया गया।

    ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस दौरान अग्निवीरों ने शानदार ड्रिल का प्रदर्शन करके दर्शकों की तालियां बटोरी।

    परेड को संबोधित करते हुए समीक्षा अधिकारी ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि देश सेवा के लिए सेना में शामिल होकर योद्धा बनना सभी अग्निवीरों के जीवन का सर्वोत्तम निर्णय है।

    रेजिमेंट के ईष्ट देव बदरी विशाल, विशिष्ट रायल रस्सी व युद्ध स्मारक सेना के भावनात्मक प्रतीक हैं। उन्होंने अग्निवीरों के स्वजन को भी बधाई दी।

    अग्निवीर कोर्स 06 में सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए परेड के समीक्षा अधिकारी कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने जवानों को पुरस्कृत किया।

    सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए मिलेगा पदक

    • स्वर्ण पदक - राकेश रावत
    • रजत पदक - साहिल भट्ट
    • कास्य पदक - गोपाल
    • फिजिकल - जेवल हुसैन
    • ड्रिल - दिग्विजय सिंह
    • फायरिंग- मनीष
    • परेड कमांडर - अनुराग ध्यानी
    • परेड कमांडर- हिमांशु नेगी

    इन प्रदेशों के रहे अग्निवीर

    बंगाल -03
    असम -01
    उत्तराखंड 452

    यह भी पढ़ें- पिता टैक्सी ड्राइवर, किराये के कमरे में रहकर की पढ़ाई; जुनून और दृढ़ संकल्प से बने NDA के बेस्ट कैडेट

    यह भी पढ़ें- भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनीं कोटद्वार की देव्याक्षी देवरानी, मजबूत इरादे और कठिन परिश्रम से पाया मुकाम